Ind vs Eng 3rd Test 2021: अहमदाबाद में Joe Root ने जीता टॉस, इंग्लैंड करेगी पहले बल्लेबाजी

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच बुधवार यानी आज अहमदाबाद स्थित नवनिर्मित सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 2:30 बजे से किया जाएगा.

विराट कोहली और जो रूट (Photo Credits: Facebook and Instagram)

Ind vs Eng 3rd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच बुधवार यानी आज अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नवनिर्मित सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम (Sardar Patel Gujarat Stadium) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 2:30 बजे से किया जाएगा. इंग्लैंड क्रिकेट टीम की अगुवाई जहां जो रूट कर रहे हैं, वहीं मेजबान टीम भारत की कमान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)  के हाथों में है.

बता दें कि दोनों टीमों फिलहाल इस टेस्ट श्रृंखला में 1-1 से बराबरी पर चल रही हैं. मेहमान टीम ने भारत को पहले टेस्ट मुकाबले में जहां 227 रनों से हराया था, वहीं टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मुकाबले में पलटवार करते हुए इंग्लैंड को 317 रनों से शिकस्त दी थी. सीरीज के पहले दोनों टेस्ट मैच चेन्नई (Chennai) के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले गए थे.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 3rd Test 2021: तीसरे टेस्ट मुकाबले में एक दो नहीं बल्कि दोनों टीमों की तरफ से लगने वाली है रिकॉर्ड की झड़ी, यहां पढ़ें सब एक नजर में

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत:  रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड: इंग्लैंड: डॉम सिबली, जैक क्रॉउली, जॉनी बेयरस्टो, जोए रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स (उपकप्तान), ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, जैकी लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी