IND vs ENG, 3rd T20I Match Live Streaming In India: इस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त; देखें वेन्यू समेत सभी डिटेल्स
दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 165 रन बनाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd T20I Match Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला मंगलवार यानी 28 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट (Rajkot) के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दो विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को सीरीज में बने रहने के लिए जीत जरूरी हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. Tilak Varma New Milestone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तिलक वर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 165 रन बनाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से युवा विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 72 रनों की धुआंधार पारी खेली.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG Head To Head)
अब तक दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि 11 मुकाबले इंग्लैंड की टीम ने अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में सर्वोच्च स्कोर 224 रन है, जो टीम इंडिया ने साल 2021 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बनाया था. सबसे कम टीम स्कोर 165 रन है.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार यानी 28 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां देखें?
भारत में टीवी पर भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड: बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

