क्रिकेट

Ind vs Eng 3rd T20I 2021: अहमदाबाद में Jos Buttler की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आज अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से शिकस्त देते हुए पांच मैचों की T20 श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है.

Ind vs Eng 3rd T20I 2021: अहमदाबाद में Jos Buttler की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया
जोस बटलर (Photo Credits: Twitter/ICC)

Ind vs Eng 3rd T20I Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आज अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से शिकस्त देते हुए पांच मैचों की T20 श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है. भारत द्वारा दिए गए 157 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 18.2 ओवर में दो विकेट विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए विकेटकीपर खिलाड़ी जोस बटलर (Jos Buttler) ने 83 रन की नाबाद सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. बटलर ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 52 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और चार छक्के लगाए.

जोस बटलर के अलावा इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 13 गेंद में दो चौके की मदद से नौ, डेविड मलान ने 17 गेंद में एक छक्का की मदद से 18 और जॉनी बेयरस्टो ने 28 गेंद में पांच चौके की मदद से 40 रन की नाबाद पारी खेली. भारत के लिए युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. चहल ने जहां जेसन रॉय को पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं सुंदर ने डेविड मलान को आउट किया.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 3rd T20I 2021: पिछली 4 पारियों में 3 बार शून्य पर आउट हुए KL Rahul, जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

इससे पहले अहमदाबाद में आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाने में कामयाब रही. टीम पहले छह ओवर के पॉवरप्ले में 24 रन ही बना पाई और तीन विकेट भी गंवा बैठी. इन तीन विकेटों में केएल राहुल (0) लगातार दूसरी बार अपना खाता नहीं खोल पाए जबकि इस मैच में वापसी करने वाले रोहित शर्मा (15) और पिछले मैच में अपने डेब्यू में अर्धशतक जड़ने वाले ईशान किशन (4) के विकेट शामिल थे.

इसके बाद कप्तान कोहली और ऋषभ पंत (25) ने चौथे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की. पंत अपने साथी कोहली के गलत कॉल के कारण दुर्भाग्यवश रन आउट हो गए. उन्होंने 20 गेंदों पर तीन चौके लगाए. पंत के आउट होने के बाद पहले मैच के अर्धशतकधारी श्रेयस अय्यर (9) इस बार असफल रहे और जल्दी आउट हो गए. इसके बाद हालांकि कोहली और हार्दिक पांड्या (17) ने छठे विकेट के लिए केवल 35 गेंदों पर 70 रन जोड़कर भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 3rd T20I 2021: इयोन मोर्गन ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए यह कारनामा करने वाले बनें पहले खिलाड़ी

कोहली ने अपने करियर का 27वां और लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 46 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए. पांड्या ने 15 गेंदों पर दो छक्के लगाए. भारत ने अंतिम 10 ओवर में 101 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज मार्क वुड ने चार ओवर में 31 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए. उनके अलावा क्रिस जॉर्डन को दो सफलता मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2021 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).