क्रिकेट

IND vs ENG 3rd T20, Rajkot Pitch Report And Stats: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20, जानें निरंजन शाह स्टेडियम के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 28 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है.

IND vs ENG 3rd T20, Rajkot Pitch Report And Stats: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20, जानें निरंजन शाह स्टेडियम के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी
टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team 3rd T20 2025 Pitch Report: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 28 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है. पहले टी20 में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया. जबकि दूसरे टी20 में 2 से जीत दर्ज की. अब तीसरे टी20 में भारतीय टीम की नजरें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम तीसरे टी20 में वापसी करना चाहेगी. मेहमान टीम की कोशिश राजकोट मुकाबले को जीतकर सीरीज में पहले जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में आइए जानतें हैं राजकोट पिच के आंकड़े और बल्लेबाजी या गेंदबाज किसे पिच से मिलेगी मदद.

यह भी पढें: IND vs ENG, 3rd T20I Match Live Streaming In India: इस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त; देखें वेन्यू समेत सभी डिटेल्स

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड टीम टी20 में 26 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. भारत ने 26 में से 15 टी20 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि इंग्लैंड को सिर्फ 11 मैचों में जीत मिली है. इसे इतना पता चलता है भारतीय टीम ज्यादा मजबूत है. भारतीय टीम को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है.

निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट - पिच रिपोर्ट

निरंजन शाह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होने के लिए जानी जाती है, जो लगातार उछाल और अच्छी गति प्रदान करती है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को अक्सर फ़ायदा होता है क्योंकि वे एक बड़ा स्कोर बना सकते हैं, जिससे दूसरी टीम पर दबाव पड़ता है. इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि खेल आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियां कठिन होती जाती हैं. टॉस जीतना यहां महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती हैं.

निरंजन शाह स्टेडियम में टी20 मैच के आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट पर अब तक कुल 5 टी20 मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 बार जीत हासिल की है.

निरंजन शाह स्टेडियम पर पहली पारी का औसत स्कोर: 189

निरंजन शाह स्टेडियम पर दूसरी पारी का औसत स्कोर: 147

निरंजन शाह स्टेडियम पर सर्वोच्च टीम स्कोर टीम इंडिया ने बनाया है. टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 228-5 रन बनाए थे. इसके अलावा इस मैदान पर सबसे काम स्कोर साउथ अफ्रीका ने बनाया है. टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका 87 रन पर सिमट गई थी.

निरंजन शाह स्टेडियम पर सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके नाम है?

निरंजन शाह स्टेडियम पर टीम इंडिया के सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव ने 1 टी20 मैच में 112 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक शामिल हैं. इस मैदान पर सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 219.60 का है. इसके अलावा निरंजन शाह स्टेडियम पर सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारत के युजवेंद्र चहल के नाम है. युजवेंद्र चहल ने 4 टी20 मैचों में 16.42 की औसत से 7 विकेट चटकाए हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिलिप साल्ट, मार्क वुड

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).