Ind Vs Eng 2nd Test 2021: नहीं सुधरे Kevin Pietersen, भारतीय टीम की शानदार जीत पर कसा तंज

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आज चेन्नई स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने मेहमान टीम इंग्लैंड को 317 रनों से शिकस्त देते हुए पहले टेस्ट मुकाबले में मिली हार का भी बदला ले लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ मिली इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया की चारो तरफ जमकर प्रशंसा हो रही है.

केविन पीटरसन (Photo Credits: Instagram)

Ind Vs Eng 2nd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आज चेन्नई (Chennai) स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने मेहमान टीम इंग्लैंड को 317 रनों से शिकस्त देते हुए पहले टेस्ट मुकाबले में मिली हार का भी बदला ले लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ मिली इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया की चारो तरफ जमकर प्रशंसा हो रही है. इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने भी ट्विटर पर ट्वीट करते हुए भारतीय टीम को बधाई दी है और साथ ही तंज भी कसा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बधाई हो इंडिया, इंग्लैंड बी को हराने के लिए.'

बता दें टेस्ट मैच के दौरान केविन पीटरसन भारत के टॉस जीतने को लेकर इंग्लैंड की बुरी हालत का कारण बता रहे थे लेकिन सच तो ये है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल दिखाया है और मेहमान टीम बेहद औसत दर्जे की प्रदर्शन कर पाई.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Eng 3rd Test Match 2021: दूसरी मैच में मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम ने किया ये बड़ा बदलाव

इससे पहले उन्होंने पहले टेस्ट मुकाबले में मिली इंग्लैंड की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा था, 'इंडिया, याद नहीं मैंने पहले ही चेतावनी दी थी की इतना जश्न ना मनाएं जब आपने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराया था.'

गौरतलब हो कि भारत बनाम इंग्लैंड के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा एवं चौथा मुकाबला क्रमशः 24 फरवरी से 28 फरवरी और चार मार्च से आठ मार्च के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम (Sardar Patel Gujarat Stadium) में खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट मैच डे-नाईट है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड