Ind Vs Eng 2nd Test 2021: जीत के बाद रोहित-विराट का ये वीडियो बरसो तक भारतीय फैंस को रहेगा याद, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ऐसे मनाई खुशी

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मेहमान टीम इंग्लैंड को 317 रनों से शिकस्त देते हुए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है. मैच जीतने के बाद एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सभी भारतीय खिलाड़ियों को हाथ मिलाते और गले मिलते हुए देखा गया.

विराट कोहली और रोहित शर्मा गले मिलते हुए (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind Vs Eng 2nd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई (Chennai) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मेहमान टीम इंग्लैंड को 317 रनों से शिकस्त देते हुए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है. मैच जीतने के बाद एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में सभी भारतीय खिलाड़ियों को हाथ मिलाते और गले मिलते हुए देखा गया. इस दौरान टीम इंडिया के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को भी एक दूसरे के साथ गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देते हुए देखा गया.

बीसीसीआई (BCCI) द्वारा ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सभी खिलाड़ी एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. भारत के लिए दूसरे टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, कप्तान विराट कोहली और अक्षर पटेल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. शर्मा ने पहली पारी में 161 रन की शतकीय पारी खेली. वहीं रहाणे (67) और पंत (नाबाद 58) ने अर्धशतक लगाया.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Eng 2nd Test 2021: दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दी शिकस्त, ये रहे जीत के 5 बड़े कारण

टीम के लिए दूसरी पारी में विराट कोहली ने नाजुक परिस्थितियों में 62 रन बनाए और रविचंद्रन अश्विन का भरपूर साथ दिया. इसके अलावा दूसरे टेस्ट मैच के हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे. उन्होंने दूसरे टेस्ट मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिए. अश्विन ने दूसरे टेस्ट मैच में 119 रन और आठ विकेट चटकाए. इसके अलावा अपना टेस्ट मैच खेल रहे गुजरात के 27 वर्षीय खिलाड़ी अक्षर पटेल ने भी इस मुकाबले में कुल 7 सफलता प्राप्त की.

बता दें कि इस सीरीज का तीसरा एवं चौथा मुकाबला क्रमशः 24 फरवरी से 28 फरवरी और चार मार्च से आठ मार्च के बीच अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट मैच डे-नाईट है.

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू