Ind vs Eng 2nd Test 2021: विराट कोहली ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 9.30 बजे से किया जाएगा. टीम इंडिया की अगुवाई जहां विराट कोहली कर रहे हैं, वहीं मेहमान टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज जो रूट के हाथों में है.
Ind vs Eng 2nd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 9.30 बजे से किया जाएगा. टीम इंडिया की अगुवाई जहां विराट कोहली कर रहे हैं, वहीं मेहमान टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के हाथों में है.
बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मेहमान टीम इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रही है. इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मुकाबले में 227 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी. टीम इंडिया को चेपॉक मैदान में 22 साल बाद हार का सामना करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 2nd Test 2021: पहले टेस्ट में मिली शिकस्त के बाद टीम इंडिया ने इस बड़े शख्स की कर दी छुट्टी
इंग्लैंड द्वारा दूसरी पारी में दिए गए 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 192 रनों पर सिमट गई थी. टीम के लिए दूसरी पारी में इंग्लिश गेंदबाजों के सामने कप्तान विराट कोहली (72) और युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (50) ही कुछ देर संघर्ष कर पाए थे. इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जैक लीच ने चार, जेम्स एंडरसन ने तीन जबकि बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और डॉम बेस ने एक-एक सफलता प्राप्त की थी.
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज.
यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test 2021: मोंटी पनेसर ने कोहली को दी ऐसी सलाह जिसे सुनकर भारतीय फैंस को बहुत गुस्सा आएगा
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोम सिबली, डैन लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स (उपकप्तान), ओली पोप, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), मोइन अली, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली स्टोन.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2021 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

