IND vs ENG 2nd Test: भारत की पहली पारी 364 पर सिमटी, जेम्स एंडरसन ने की शानदार गेंदबाजी

इसके बाद रहाणे भी हाल ही अपना विकेट गंवा बैठे. उन्होंने 23 गेंदों पर एक रन बनाया. हालांकि, ऋषभ पंत और जडेजा ने फिर भारतीय पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई. लेकिन पंत वुड का शिकार बन 58 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: ICC)

लंदन: तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) (5/62) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड (England) ने यहां लॉर्ड्स (Lords) मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम की पहली 364 रन पर ऑलआउट की. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (KL Rahul) ने 250 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 129 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन के अलावा ओली रॉबिंसन (Ollie Robinson) और मार्क वुड (Mark Wood) ने दो-दो विकेट लिए जबकि मोइन अली (Moeen Ali) को एक विकेट मिला. ENG vs IND 2nd Test Day 2: टीम इंडिया को लगे शुरुआती झटके, बड़े लक्ष्य तक पहुंचना हुआ मुश्किल

इससे पहले, भारत ने आज सुबह तीन विकेट पर 276 रन से आगे खेलना शुरू किया और राहुल 127 और अजिंक्य रहाणे ने एक रन से आगे पारी बढ़ाई. हालांकि, राहुल ज्यादा देर नहीं टिक सके जल्द ही आउट हो गए.

इसके बाद रहाणे भी हाल ही अपना विकेट गंवा बैठे. उन्होंने 23 गेंदों पर एक रन बनाया. हालांकि, ऋषभ पंत और जडेजा ने फिर भारतीय पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई. लेकिन पंत वुड का शिकार बन 58 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए.

पंत के आउट होने के तुरंत बाद ही नए बल्लेबाज के रूप में उतरे मोहम्मद शमी खाता खोले बिना सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. लंच ब्रेक के बाद भारतीय पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और एंडरसन ने इशांत शर्मा (8) और जसप्रीत बुमराह (0) के विकेट लिए जबकि वुड ने रवींद्र जडेजा को आउट कर भारतीय पारी समेट दी. जडेजा ने 120 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 40 रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट