Ind Vs Eng 2nd Test Day 3: दूसरी पारी में टीम इंडिया की मजबूत बल्लेबाजी क्रम ढही, लंच तक टीम के 6 प्रमुख खिलाड़ी लौटे पवेलियन

भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली (38) और रविचंद्रन अश्विन (34) की सधी हुई पारियों की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को दूसरी पारी में लंच तक छह विकेट पर 156 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त अब 351 रनों की हो गयी है.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter/ICC)

Ind Vs Eng 2nd Test Match 2021: भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली (38) और रविचंद्रन अश्विन (34) की सधी हुई पारियों की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को दूसरी पारी में लंच तक छह विकेट पर 156 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त अब 351 रनों की हो गयी है. लंच तक कोहली 86 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 38 और अश्विन 38 गेंदों में 5 चौकों के सहारे 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए अब तक 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है. इंग्लैंड की तरफ से लेग स्पिनर जैक लीच ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 63 रन देकर तीन विकेट और मोइन अली ने 46 रन देकर दो विकेट झटके.

दूसरे दिन रविवार को इंग्लैंड की पहली पारी 134 रन पर ढेर हुई थी और टीम इंडिया को 195 रनों की बढ़त मिली थी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट पर 54 रन बनाए थे और उसकी कुल बढ़त 249 रनों की हो गयी थी. तीसरे दिन पहले सत्र में भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने 25 और चेतेश्वर पुजारा ने सात रन से आगे खेलना शुरु किया. पुजारा हालांकि जल्द ही रनआउट हो गए और 23 गेंदों में एक चौके की मदद से सात के स्कोर पर पवेलियन चले गए. पुजारा के आउट होने के तुरंत बाद ही रोहित जैक लीच की गेंद पर स्टंप्स आउट हुए. रोहित ने सिर्फ एक ही रन बनाया और वह 70 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Eng 2nd Test Day 3: Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी को पछाड़ा

नए बल्लेबाज के रुप में क्रीज पर उतरे ऋषभ पंत भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और जैक लीच ने उन्हें भी स्टंप्स आउट कर पवेलियन भेजा. पंत ने 11 गेंदों में आठ रन की पारी में एक चौका लगाया. कोहली ने इसके बाद रहाणे के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन रहाणे ज्यादा समय तक कप्तान का साथ नहीं दे सके और मोइन अली की गेंद पर ओली पोप को कैच थमाकर आउट हुए. रहाणे ने 14 गेंदों में दो चौकों के सहारे 10 रन बनाए.

कोहली हालांकि एक छोर से सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाले रहे. इस बीच मोइन ने अक्षर पटेल को पगबाधा आउट कर भारत को छठा झटका दिया. अक्षर 18 गेंदों में एक चौके की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\