क्रिकेट

Ind vs Eng 2nd Test Day 2: रोहित शर्मा मैदान में जमें, भारत को 249 रनों की मिली बढ़त

भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को इंग्लैंड की पहली पारी 134 पर समेट दी. भारत ने इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं और उसे अब तक 249 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है.

Ind vs Eng 2nd Test Day 2: रोहित शर्मा मैदान में जमें, भारत को 249 रनों की मिली बढ़त
चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

Ind vs Eng 2nd Test Match 2021: भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को इंग्लैंड की पहली पारी 134 पर समेट दी. भारत ने इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं और उसे अब तक 249 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है. मेजबान टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे और उसके पास पहली पारी में 195 रनों की बढ़त थी.

स्टंप्स के समय रोहित शर्मा 62 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की बदौलत 25 रन और चेतेश्वर पुजारा 18 गेंदों पर एक चौके की मदद से सात बनाकर नाबाद हैं. इंग्लैंड को 134 रनों पर आलआउट करने के बाद अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी भारतीय टीम को रोहित और शुभमन गिल (14) ने पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की.

गिल ने 28 गेंदों पर एक छक्का लगाया. उन्हें जैक लीच ने पगबाधा किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).