IND vs ENG 2nd Test 2025 Day 4 Highlights: दूसरे टेस्ट में जीतने लिए इंग्लैंड को भेदना होगा 536 रनों का विशाल लक्ष्य, टीम इंडिया जीत से मात्र 7 विकेट दूर, यहां देखें चौथे दिन का हाइलाइट्स Video

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 90 ओवरों में 536 रन की दरकार है. इंग्लैंड की शुरुआत एक बार फिर खराब रही, जब ज़ैक क्रॉली बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज का शिकार बने. इसके बाद बेन डकेट ने आक्रामक अंदाज में 25 रन बनाए,

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Highlights: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई(बुधवार) से बर्मिंघम(Birmingham ) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड(Edgbaston) में खेला जा रहा हैं. जिसके चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 90 ओवरों में 536 रन की दरकार है. इंग्लैंड की शुरुआत एक बार फिर खराब रही, जब ज़ैक क्रॉली बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज का शिकार बने. इसके बाद बेन डकेट ने आक्रामक अंदाज में 25 रन बनाए, लेकिन उन्हें आकाश दीप ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा. जो रूट सिर्फ 6 रन बनाकर आकाश दीप का दूसरा शिकार बने. स्टंप्स तक ओली पोप 24 रन और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की ओर से आकाश दीप ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया. भारत ने पहले 587 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में 427/6 रन बनाकर पारी घोषित की और इंग्लैंड को 608 रनों का लक्ष्य दिया. दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम लडखडाई, टीम इंडिया 7 जीत से विकेट दूर; यहां देखें चौथे दिन का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का हाइलाइट्स

टीम इंडिया की दूसरी पारी

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 83 ओवर में 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस तरह भारत ने इंग्लैंड के सामने 608 रन का विशाल लक्ष्य रखा. दूसरी पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने की. यशस्वी ने 28 रन की तेज़ पारी खेली लेकिन जोश टंग की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. राहुल ने 84 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 55 रन बनाए. करुण नायर ने भी 26 रन जोड़े। कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 162 गेंदों में 13 चौके और 8 छक्कों की मदद से 161 रनों की शानदार पारी खेली. यह उनके करियर की सबसे आक्रामक पारियों में से एक रही. ऋषभ पंत ने भी तेजी से 65 रन बनाए और रवींद्र जडेजा ने 69 रन बनाकर नाबाद रहे. वॉशिंगटन सुंदर ने भी अंतिम ओवरों में तेजी से 12 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और शोएब बशीर ने 2-2 विकेट झटके जबकि ब्रायडन कार्स और जो रूट को 1-1 सफलता मिली.

इंग्लैंड की पहली पारी

तीसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाए. एक समय टीम 84 रन पर 5 विकेट गंवाकर संकट में थी, लेकिन जेमी स्मिथ (184 नाबाद) और हैरी ब्रूक (158) ने छठे विकेट के लिए 303 रन की ऐतिहासिक साझेदारी कर पारी को संभाला. शीर्ष क्रम में बेन डकेट, ओली पोप और बेन स्टोक्स बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि जो रूट (22) और जैक क्रॉली (19) भी सस्ते में निपटे. लेकिन स्मिथ और ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों को लंबे समय तक थकाया. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 19.3 ओवर में 70 रन देकर 6 विकेट चटकाए और इंग्लैंड की कमर तोड़ी. आकाश दीप ने भी 4 विकेट लेकर बेहतरीन सहयोग दिया. भारत को पहली पारी में 180 रन की अहम बढ़त मिली और अब वह मैच पर मज़बूती से काबिज़ है.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

भारत की पहली पारी

भारत ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान शुभमन गिल ने 387 गेंदों में 269 रन की मैराथन पारी खेली, जिसमें 30 चौके और 3 छक्के शामिल थे. गिल की इस शानदार पारी ने भारतीय पारी की नींव मजबूत की और इंग्लैंड पर दबाव बना दिया. उनका साथ दिया रविंद्र जडेजा ने, जिन्होंने 137 गेंदों में 89 रन बनाए. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी 87 रन की तेज़तर्रार पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल थे.

मध्यक्रम में करुण नायर (31), रिषभ पंत (25) और वॉशिंगटन सुंदर (42) ने भी उपयोगी योगदान दिया. हालांकि केएल राहुल, नितीश रेड्डी और निचले क्रम के बल्लेबाज़ ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए. इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि क्रिस वोक्स और जॉश टंग को 2-2 सफलताएं मिलीं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड