Ind vs Eng 2nd ODI 2021: जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने जो रूट और इयोन मोर्गन के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ा

जेसन रॉय और जॉनी बेयर्सटो इंग्लैंड के लिए वनडे मैचों में सबसे अधिक बार शतकीय साझेदारी करने वाले जोड़ीदार बन गए हैं. इन दोनों ने भारत के साथ यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की.

जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो (Photo Credits: Instagram/jasonroy20)

पुणे, 26 मार्च: जेसन रॉय और जॉनी बेयर्सटो इंग्लैंड के लिए वनडे मैचों में सबसे अधिक बार शतकीय साझेदारी करने वाले जोड़ीदार बन गए हैं. इन दोनों ने भारत के साथ यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की. यह बतौर जोड़ीदार इन दोनों की 13वीं शतकीय साझेदारी है.

दोनों अब जोए रूट और इयोन मोर्गन से आगे निकल गए हैं. मोर्गन और रूट ने 75 मैचों में 12 बार शतकीय साझेदारी की है लेकनि रॉय और बेयर्सटो ने 47वीं पारी में ही दोनों को पीछे छोड़ दिया. इस क्रम में तीसरे स्थान पर रॉय और रूट हैं, जिन्होंने 28 मैचों में सात बार शतकीय साझेदारी की है.

रॉय और बेयर्सटो ने के खिलाफ हमेशा रन बनाए हैं. बीते तीन मैचो में दोनों 160 (133 गेंद) एजबेस्टन 2019, 135 (86 गेंद), पुणे और 110 (99 गेंद) पुणे तीन शतकीय साझेदारी कर चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल