IND vs ENG 1st Test: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से खेला जाएगा पहला टेस्ट, जानें कैसी है पहैदराबाद की पिच
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा, जिसकी पिच की तस्वीरें सामने आ गई हैं. यहां की पिच को बल्लेबाजों के अनुरूप मानाजा रहा है. हैदराबाद की पिच पर पहले दिन से ही स्पिनर्स को मदद देगी क्योंकि पिच पर अच्छा टर्न मिल सकता हैं. यहां पिछले मुकाबलों की बात करें तो पिच बल्लेबाजों के अनुकूल ही रही है.
मुंबई: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) अगली सीरीज के लिए कमर कस ली हैं. टीम इंडिया पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए 25 जनवरी से इंग्लैंड (England) से टकराएगी. इससे पहले टीम इंडिया आज से हैदराबाद (Hyderabad) में इस अहम टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास करना शुरू कर दी हैं. इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया हैं.
ये सीरीज जनवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेगी. इस सीरीज के सारे मुकाबले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, इसलिए ये मुकाबले ज्यादा अहम हैं. इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. IND vs ENG Test Series 2024: राजीव गांधी स्टेडियम में रवींद्र जडेजा का कुछ ऐसा हैं रिकॉर्ड, यहां देखें दिग्गज आलराउंडर के आंकड़े
जब आखिरी बार इंग्लैंड की टीम साल 2021 में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए आई थी, तब 4 में से महज 1 ही टेस्ट जीत सकी थी. अब बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम पिछले दौरे से बेहतर प्रदर्शन करने के प्रयास करेगी.
Hyderabad pitch ahead of 1st #INDvENG Test 👀 pic.twitter.com/grG7sKpG0s
— Subhayan Chakraborty (@CricSubhayan) January 22, 2024
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा, जिसकी पिच की तस्वीरें सामने आ गई हैं. यहां की पिच को बल्लेबाजों के अनुरूप मानाजा रहा है. हैदराबाद की पिच पर पहले दिन से ही स्पिनर्स को मदद देगी क्योंकि पिच पर अच्छा टर्न मिल सकता हैं. यहां पिछले मुकाबलों की बात करें तो पिच बल्लेबाजों के अनुकूल ही रही है.
इस पिच पर पहली पारी में बड़ा स्कोर देखने को मिला है. जबकि, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 405 है. हालांकि, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की इस पिच पर चौथी पारी में बल्लेबाजी करते हुए टारगेट का पीछा करना बेहद मुश्किल हो सकता है. इस पिच पर पिछले 5 मैचों में से केवल एक बार ही ऐसा हुआ है, जब कोई टीम चौथी पारी में सफल टारगेट का पीछा कर सकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

