Ind vs Eng 1st Test 2021: ये काम कर कोहली ने जीता पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस का दिल, आप भी करेंगे सलाम

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैदान में कुछ ऐसा किया जिससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी काफी खुश नजर आया. दरअसल मैच के दौरान उम्दा बल्लेबाजी कर इंग्लिश कप्तान जो रूट पैर में खिंचाव आने से मैदान में दर्द से कराहते हुए नजर आए.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter/cricket.com.au)

Ind vs Eng 1st Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने मैदान में कुछ ऐसा किया जिससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी काफी खुश नजर आया. दरअसल मैच के दौरान उम्दा बल्लेबाजी कर इंग्लिश कप्तान जो रूट (Joe Root) पैर में खिंचाव आने से मैदान में दर्द से कराहते हुए नजर आए. इस दौरान विराट कोहली बिना देर किए उनके पास पहुंचे और उनके पैरों को ठीक करने की कोशिश की.

बात करें चेन्नई टेस्ट के बारे में तो मेहमान टीम इंग्लैंड ने चेन्नई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान जो रूट 197 गेंद में 14 चौके एवं एक छक्का की मदद से 128 और बेन स्टोक्स बिना खाता खोले नाबाद हैं. टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी डोम सिबली, रोरी बर्न्‍स और डैन लॉरेंस हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test 2021: बुमराह ने श्रीनाथ का रिकार्ड तोड़ा, इसके बारे में कोई कल्पना नहीं कर सकता

रोरी बर्न्‍स जहां 60 गेंद में दो चौके की मदद से 33 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन का शिकार बनें, वहीं डोम सिबली और डैन लॉरेंस को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. सिबली 286 गेंद में 12 चौके की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए, वहीं लॉरेंस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड