IND vs ENG 1st Test Day 4 Lunch: भारत 337 पर ऑलआउट, इंग्लैंड को मिली 241 रनों की बढ़त
मेजबान भारत ने ऋषभ पंत (91), वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 85) और चेतेश्वर पुजारा (73) के अर्धशतकों की बदौलत यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को अपनी पहली पारी में 337 रन का स्कोर बनाया. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रन का विशाल स्कोर बनाया था.
IND vs ENG 1st Test Day 4 Lunch: मेजबान भारत ने ऋषभ पंत (91), वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 85) और चेतेश्वर पुजारा (73) के अर्धशतकों की बदौलत यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को अपनी पहली पारी में 337 रन का स्कोर बनाया. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रन का विशाल स्कोर बनाया था. मेहमान टीम ने लंच तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर एक रन बनाए है और उसे अब तक कुल 242 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है. लंच तक डॉमिनिक सिब्ले सात जबकि डेनियल लॉरेंस ने पांच गेंदों का सामना किया है. दोनों बल्लेबाजों ने अब तक अपना खाता नहीं खोला है. भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को एक सफलता मिली है.
इससे पहले, भारत ने अपने तीसरे दिन (रविवार) के स्कोर छह विकेट पर 257 रन से आगे खेलना शुरू किया. सुंदर ने 33 और अश्विन ने अपनी पारी को आठ रन से आगे बढ़ाया. दोंनो बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 80 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की. अश्विन टीम के 305 के स्कोर पर सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उन्होंने 91 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के के सहारे 31 रन बनाए. इसके बाद भारत ने 312 के स्कोर पर शाहबाज नदीम (0) के रूप में अपना आठवां, इशांत शर्मा (4) के रूप में अपना नौवां और जसप्रीत बुमराह (0) के रूप में अपना 10वां विकेट गंवाया.
हालांकि अपने करियर का मात्र दूसरा टेस्ट खेल रहे सुंदर ने भारतीय पारी को एक छोर से संभाले रखा और अपने करियर का लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया. सुंदर के अर्धशतक की बदौलत भारत 300 रनों के पार तक पहुंचने में सफल रहा. सुंदर ने 138 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 85 की रनों की नाबाद पारी खेली.
उनके अलावा पुजारा ने 143 गेंदों पर 11 चौके और पंत ने 88 गेंदों पर नौ चौके और पांच छक्के लगाए। भारत तीसरे दिन एक समय 73 रन तक रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (29), कप्तान विराट कोहली (11), अजिंक्य रहाणे (1) के रूप में अपने चार विकेट गंवा चुका था. लेकिन पुजारा और पंत ने तीसरे दिन पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की शतकीय साझेदारी कर भारत को संकट से बाहर निकालने में मदद की थी. इंग्लैंड की ओर से डॉमिनिक बेस ने सर्वाधिक चार विकेट लिए हैं जबकि जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन और जैक लीच को दो-दो सफलता मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

