क्रिकेट

Ind vs Eng 1st Test 2021: जो रूट ने भारत के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ते हुए लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपनी डबल सेंचुरी पूरी कर ली है. रूट फिलहाल 342 गेंद में 19 चौके और दो छक्के की मदद से 202 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं मैदान में ओली पोप 61 गेंद में दो चौके की मदद से 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.

Ind vs Eng 1st Test 2021: जो रूट ने भारत के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ते हुए लगाई रिकॉर्ड की झड़ी
जो रूट (Photo Credits: ICC)

Ind vs Eng 1st Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपनी डबल सेंचुरी पूरी कर ली है. रूट फिलहाल 342 गेंद में 19 चौके और दो छक्के की मदद से 202 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं मैदान में ओली पोप 61 गेंद में दो चौके की मदद से 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. इंग्लैंड का स्कोर 163 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 404 रन है.

बता दें कि रूट ने अपने 100वें टेस्ट मैच में कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. इसमें एक खास रिकॉर्ड यह भी है कि वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 100वें मुकाबले में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह खास रिकॉर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक (Inzamam-ul-Haq) के नाम था. इंजमाम ने साल 2004/05 में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट मुकाबले में 184 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test 2021: फिर पुराने रंग में नजर आए Rishabh Pant, देखें कैसे मैदान में Washington Sundar की ली चुटकी

रूट और इंजमाम के अलावा टेस्ट क्रिकेट में गॉर्डन ग्रीनिज ने 1989/90 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने 100वें मुकाबले में 149, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने 1989/90 में भारत के खिलाफ 145 और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने 100वें टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में 2005/06 में नाबाद 143 रनों की शतकीय पारी खेली.

इसके अलावा उन्होंने आज अपनी पारी का 150वां रन लेते ही एक खास मुकाम हासिल किया. दरअसल वह टेस्ट क्रिकेट में बीते दस साल में 150 से या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. रूट से पहले यह खास उपलब्धी केवल विराट कोहली और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के नाम था. इन दोनों खिलाड़ियों ने साल 2010 के बाद से क्रमशः 10-10 बार 150 या उससे अधिक रन बनाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).