Ind vs Eng 1st Test 2021: इंग्लिश बल्लेबाजों की इस हरकत से खफा है

कोहली ने साथ ही कहा कि टीम की शारीरिक भाषा सही नहीं थी. उन्होंने कहा, हमारी शारीरिक भाषा सही नहीं थी और हमारे अंदर आक्रामकता भी अभाव था.दूसरी पारी में हम काफी बेहतर थे. शुरूआती चार बल्लेबाजों को छोड़कर हम पहली पारी के दूसरे भाग में बेहतर थे.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के बल्लेबाज के दूसरी पारी में रन लेने के दौरान पिच में दौड़ने पर नाराजगी व्यक्त की है. भारत और इंग्लैंड के बीच यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन सोमवार को कोहली को अंपायर से इंग्लैंड के बल्लेबाज द्वारा रन लेने के दौरान पिच में दौड़ने की शिकायत करते हुए देखा गया था. इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन भारतीय टीम 192 पर ढेर हो गयी और उसे 227 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

कोहली को स्टंप्स माइक पर यह कहते हुए सुना गया, "नितिन मेनन सीधे रन में भी बीच में भाग रहा है. क्या है यह."

कोहली ने साथ ही कहा कि टीम की शारीरिक भाषा सही नहीं थी. उन्होंने कहा, हमारी शारीरिक भाषा सही नहीं थी और हमारे अंदर आक्रामकता भी अभाव था.दूसरी पारी में हम काफी बेहतर थे. शुरूआती चार बल्लेबाजों को छोड़कर हम पहली पारी के दूसरे भाग में बेहतर थे.

उन्होंने कहा, बल्ले के साथ हम पहली पारी में बेहतर थे. हमें चीजों को समझना होगा और जल्द से जल्द इसमें सुधार करना होगा. इंग्लैंड की टीम पूरे मैच के दौरान हमसे कहीं ज्यादा पेशेवर थी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड