IND vs BAN, World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, इतने रन बनाते ही बना देंगे खास रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बन जाएंगे दूसरे भारतीय बल्लेबाज

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने अभी तक 1186 रन बनाए हैं. अगर बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली 14 रन बना लेते हैं तो वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शाकिब अल हसन और क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे. वनडे वर्ल्ड कप में शाकिब अल हसन के नाम 1201 रन और क्रिस गेल के नाम 1186 रन दर्ज हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में अपने लगातार तीन मैच जीत चुकी टीम इंडिया (Team India) का सामना कल यानी 19 अक्टूबर को बांग्लादेश (Bangladesh) से होगा. टीम प्रबंधन अंतिम एकादश को लेकर एकदम स्पष्ट है और यही वजह है कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी टीम में बदलाव की गुंजाइश बेहद कम है. हालांकि बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को अवसर मिलने की उम्मीद है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने से पहले कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार बताया था.

टीम इंडिया ने भी सभी को सही साबित करते हुए अब तक खेले तीन मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की और बेहतर नेट रनरेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ पहला पायदान हासिल किया हुआ है. Rohit Sharma In World Cup: वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने किया कमाल, लगाए हैं सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ शतक; यहां देखें आंकड़े

रोहित शर्मा की अगुवाई में अब तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे विपक्षी टीमों के लिए मुकाबले के दौरान चीजें बिल्कुल भी आसान नहीं रही हैं. टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला कल यानी 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है.

टीम इंडिया अपना पिछला मुकाबला जीतकर आएगी. जबकि, बांग्लादेश की टीम पिछला मैच हारकर आ रही है. बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. बांग्लादेश 3 मैच में अब तक महज एक जीत दर्ज कर पाई है. बांग्लादेश पॉइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर है.

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जा रहा हैं. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हमेशा से ही बांग्लादेश टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हैं. हाल ही में विराट कोहली ने एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी पारी खेली थीं. विराट कोहली भारतीय बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी हैं.

लक्ष्य का पीछा करते हुए रन बनाने में 'किंग' कोहली का कोई सानी है. जब विराट कोहली अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. विराट कोहली ने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं. अगर आज के हाईवोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली 77 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह अपने नाम एक बड़ा करने में सफल हो जाएंगे.

अपने नाम कर सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि अगर विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 77 रन बना लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 26000 रन पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले विराट कोहली दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 34357 रन बनाए हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर- 34357 रन

कुमार संगाकारा- 28016 रन

रिकी पोंटिंग- 27483 रन

महेला जयवर्धने- 25957 रन

विराट कोहली- 25923 रन

इन दो दिग्गजों को छोड़ सकते हैं पीछे

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने अभी तक 1186 रन बनाए हैं. अगर बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली 14 रन बना लेते हैं तो वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शाकिब अल हसन और क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे. वनडे वर्ल्ड कप में शाकिब अल हसन के नाम 1201 रन और क्रिस गेल के नाम 1186 रन दर्ज हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड