IND vs BAN Test Series: बांग्लादेश पहुंचा टीम इंडिया का ये दिग्गज गेंदबाज, दूसरे टेस्ट में मिल सकता हैं मौका

जयदेव उनादकट ने एकमात्र टेस्ट 12 साल पहले 2010-11 में साउथ अफ्रीका दौरे में सेंचुरियन में पहला टेस्ट था. उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका दिया गया था. अपने पहले टेस्ट में जयदेव उनादकट ने 101 रन लुटाए थे. इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. यह टेस्ट टीम इंडिया पारी और 25 रन से हार गया था.

Photo Credits: BCCI/Twitter

मुंबई: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. पहले टेस्ट में आज दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 404 रन बना लिए हैं और अब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी कर रही है. टीम इंडिया के लिए ये दोनों टेस्ट काफी अहम हैं, लेकिन टीम इस समय खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है. कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हैं और मोहम्मद शमी भी घायल होकर बाहर हो चुके हैं. हालांकि संभावना जताई जा रही है कि दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा वापसी कर सकते हैं.

अभी तक इसको लेकर कुछ पक्की खबर सामने नहीं आई हैं. इसके साथ ही ये भी अहम बात है कि बीसीसीआई की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है. इस बीच टीम इंडिया एक और दिग्गज गेंदबाज बांग्लादेश पहुंच गया है. पूरी संभावना है कि इस खिलाड़ी को दूसरे टेस्ट में मौका मिल सकता है. IND-W vs AUS-W: तीसरे टी20 मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, हासिल की ये खास उपलब्धि

बता दें कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट चटोग्राम पहुंच गए हैं और टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं. जयदेव उनादकट को रविवार को टेस्ट टीम के साथ जोड़ा गया था, लेकिन वीजा परेशानियों की वजह से वह बुधवार को दोनों देशों के बीच जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में पहला टेस्ट शुरू होने के बाद ही पहुंच सके. बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि जयदेव उनादकट का टीम इंडिया में फिर स्वागत है. करीब 31 साल के जयदेव उनादकट को भारतीय टेस्ट टीम में दूसरी बार बुलाया गया है.

जयदेव उनादकट ने एकमात्र टेस्ट 12 साल पहले 2010-11 में साउथ अफ्रीका दौरे में सेंचुरियन में पहला टेस्ट था. उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका दिया गया था. अपने पहले टेस्ट में जयदेव उनादकट ने 101 रन लुटाए थे. इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. यह टेस्ट टीम इंडिया पारी और 25 रन से हार गया था. इसके बाद जयदेव उनादकट को लगभग भुला ही दिया गया था, लेकिन एक बार फिर बीसीसीआई की ओर से उन्हें मौका दिया गया है.

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया दो तेज गेंदबाज उमेश यादव और मोहम्मद सिराज के साथ मैदान में उतरी है. इसके साथ ही तीन स्पिनर्स भी हैं. अब इस टेस्ट के बाद ही तय हो पाएगा कि जयदेव उनादकट को दूसरे टेस्ट में मौका मिलेगा या नहीं. हालांकि अगर सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम इंडिया बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब रही तो फिर सवाल यही होगा कि क्या इसके बाद भी जयदेव उनादकट को दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\