IND vs BAN Test Series 2024: टेस्ट क्रिकेट में इस अनोखे रिकॉर्ड के बेहद करीब रवींद्र जडेजा, चेन्नई में खास कीर्तिमान बनाने का मौका

टीम इंडिया के घातक आलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास चेन्नई में ये खास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा. रवींद्र जडेजा चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो सकते हैं. रवींद्र जडेजा ने 72 टेस्ट मैचों में 294 विकेट हासिल किए हैं और 3036 रन भी बनाए हैं.

रवीन्द्र जड़ेजा और रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

IND vs BAN Test Series: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) अब श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) के बाद से ब्रेक पर है. टीम इंडिया (Team India) को अब अपना अगला सीरीज सितंबर में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Bangladesh National Cricket Team) के खिलाफ खेलना हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट और टी20 मैच खेले जाएंगे. दो मैचों की रेड बॉल सीरीज 19 सितंबर से चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में शुरू होगी. इसके बाद न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket Team) और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Australia National Cricket Team) से भी मुकाबला होगा. Independence Day 2024: 15 अगस्त के दिन टीम इंडिया ने खेले कुल इतने मुकाबले, कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन; यहां देखें उन सभी मैचों के परिणाम

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा खास तिहरा शतक जड़ने के बेहद करीब हैं. टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा.

टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा एक बड़ा मुकाम हासिल करने के बहुत करीब हैं. टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने अभी तक 72 टेस्ट मैचों में 294 विकेट हासिल किए हैं. रवींद्र जडेजा अगर बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट मैच में 6 विकेट चटका लेते हैं तो वह एक अनोखा इतिहास रच देंगे. टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे. टेस्ट सीरीज के दो मैच चेन्नई और कानपुर में खेले जाएंगे, इन दोनों मैदानों पर स्पिनरों की जबरदस्त मदद मिलती है. रवींद्र जडेजा के पास इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने का सुनहरा मौका होगा.

चेन्नई में महारिकॉर्ड बनाने का मौका

टीम इंडिया के घातक आलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास चेन्नई में ये खास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा. रवींद्र जडेजा चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो सकते हैं. रवींद्र जडेजा ने 72 टेस्ट मैचों में 294 विकेट हासिल किए हैं और 3036 रन भी बनाए हैं. रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में 13 बार पारी में 5 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 2 बार टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं.

अनिल कुंबले टॉप पर

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले टॉप पर हैं. अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 197 वनडे मैचों में 220 विकेट और 74 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 54 विकेट चटकाए हैं. रवींद्र जडेजा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 2756 रन और टी20 इंटरनेशनल मैचों में 515 रन बटोरे हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

अनिल कुंबले - 619 टेस्ट विकेट

आर अश्विन - 516 टेस्ट विकेट

कपिल देव - 434 टेस्ट विकेट

हरभजन सिंह - 417 टेस्ट विकेट

ईशांत शर्मा/जहीर खान - 311 टेस्ट विकेट

रवींद्र जडेजा - 294 टेस्ट विकेट.

Share Now

संबंधित खबरें

Test Cricket Schedule: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तक, अगले 4 महीनों में टेस्ट क्रिकेट का होगा महाकुंभ, जानिए पूरा शेड्यूल

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट