IND vs BAN, ICC CWC 2019: रोहित शर्मा ने जड़ा विश्व कप का चौथा शतक, सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश हो रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए शतकीय साझेदारी की. रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म बरकरार रखते हुए इस मैच में लाजवाब शॉर्ट्स लगाए. रोहित ने आज अपने करियर का 26वां शतक जड़ा.

रोहित शर्मा (Photo: Getty Images)

बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में आज भारत (India) का मुकाबला बांग्लादेश से (Bangladesh) हो रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए शतकीय साझेदारी की. रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म बरकरार रखते हुए इस मैच में लाजवाब शॉर्ट्स लगाए. उन्होंने आज अपने करियर का 26वां शतक जड़ा.

रोहित ने 90 गेंदों पर 6 चौक्को और 5 छक्कों की मदद से 100 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. ये वर्ल्ड कप में उनका चौथा शतक हैं और इसी के साथ उन्होंने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. दादा ने 2003 विश्व कप में 3 शतक लगाए थे. आज रोहित एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. इसके अलावा हिटमैन ने आज के मैच में एक और कीर्तिमान हासिल किया. वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए.

यह भी पढ़ें:- ICC Cricket World Cup 2019: खून निकलने के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को जीत दिलाने का प्रयास

आपको बता दें कि आज के मैच के लिए टीम इंडिया में दो बदलाव किये गए है. कुलदीप यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में लिया गया है और केदार जाधव के स्थान पर दिनेश कार्तिक को टीम में जगह मिली है. दिनेश कार्तिक आज अपना पहला वर्ल्ड कप मुकाबला खेल रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में टूट सकता है सालों पुराना रिकॉर्ड, रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\