IND vs BAN ICC Champions Trophy 2025: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में आग उगलता है विराट कोहली का बल्ला, आंकड़ों में देखें उनका शानदार प्रदर्शन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का दूसरा मैच ग्रुप ए का भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 20 फरवरी को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम हाल ही इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलु वनडे सीरीज में 3-0 से जीत के बाद इस मैच में उतरेगी.

विराट कोहली (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का दूसरा मैच ग्रुप ए का भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 20 फरवरी को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम हाल ही इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलु वनडे सीरीज में 3-0 से जीत के बाद इस मैच में उतरेगी. भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी. जबकि टीम में विराट कोहली भी टीम का हिस्सा है. जिनके ऊपर सभी की निगाहें होंगी. विराट कोहली ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छे फॉर्म में नजर आए थे. तीसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ विराट ने 52 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में आइए जानतें बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड कैसा है.

यह भी पढें: India vs Bangladesh ODI Stats: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा मुकाबला, यहां जानें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड 

बता दें की विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज हैं. विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ कुल अब तक 16 मैचों की 16 पारियों में 75.83 की औसत से 910 रन ठोके हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 101.78 का रहा है. विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में 5 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़ा है. ऐसे में विराट कोहली अगर बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में 1000 रन बनाने से महज 90 रन दूर है.

चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली का प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली ने अब तक 13 मैच खेले हैं. जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 88.16 की औसत और 92.32 स्ट्राइक रेट से 529 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक. 96* रन विराट का बेस्ट स्कोर है. दिलचस्प बात यह है की विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक एक भी शतक नहीं जड़ा हैं. ऐसे में इस बार उनके बल्ले से शतक का इंतज़ार होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट