IND vs BAN, Head To Head: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कल होगा हाईवोल्टेज महामुकाबला, जानें आजतक किसका पलड़ा रहा है भारी

टीम इंडिया को एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 6 रन से हार मुंह देखना पड़ा था. यह पिछले 4 वनडे में बांग्लादेश की टीम इंडिया पर तीसरी जीत थी. पिछले साल बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची टीम इंडिया को बांग्लादेश ने 4 दिसंबर को 1 विकेट और फिर 7 दिसंबर को 5 रन से हराया था. देखना दिलचस्प होगा कि 19 अक्टूबर को कौन किसको शिकस्त देता हैं.

टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में अपने लगातार तीन मैच जीत चुकी टीम इंडिया (Team India) का सामना कल यानी 19 अक्टूबर को बांग्लादेश (Bangladesh) से होगा. टीम प्रबंधन अंतिम एकादश को लेकर एकदम स्पष्ट है और यही वजह है कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी टीम में बदलाव की गुंजाइश बेहद कम है. हालांकि बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को अवसर मिलने की उम्मीद है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने से पहले कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार बताया था.

टीम इंडिया ने भी सभी को सही साबित करते हुए अब तक खेले तीन मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की और बेहतर नेट रनरेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ पहला पायदान हासिल किया हुआ है. रोहित शर्मा की अगुवाई में अब तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे विपक्षी टीमों के लिए मुकाबले के दौरान चीजें बिल्कुल भी आसान नहीं रही हैं. IND vs BAN, World Cup 2023: कल खेला जाएगा टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र

टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला कल यानी 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है.

टीम इंडिया अपना पिछला मुकाबला जीतकर आएगी. जबकि, बांग्लादेश की टीम पिछला मैच हारकर आ रही है. बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. बांग्लादेश 3 मैच में अब तक महज एक जीत दर्ज कर पाई है. बांग्लादेश पॉइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर है.

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अब तक 40 वनडे मैच खेल गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 31 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि 8 मुकाबलों में बांग्लादेश की टीम ने जीत दर्ज की हैं. वहीं, एक मुकाबले का को नतीजा नहीं निकला. टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच एक शानदार मैच होने वाला है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

टीम इंडिया और बांग्लादेश की टीमें वर्ल्ड कप में 4 बार भिड़ी हैं जिसमें से 3 बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है जबकि 1 बार साल 2007 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम ने मैच जीता था. जब बांग्लादेश ने टीम इंडिया को इस एक बार हराया था तो टीम इंडिया वर्ल्ड कप से ही बाहर हो गई थीं. ऐसे में टीम इंडिया बांग्लादेश को हल्के में लेने की गलती कभी नहीं करेगी.

बांग्लादेश ने पिछले 4 में से 3 मुकाबले जीते

टीम इंडिया को एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 6 रन से हार मुंह देखना पड़ा था. यह पिछले 4 वनडे में बांग्लादेश की टीम इंडिया पर तीसरी जीत थी. पिछले साल बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची टीम इंडिया को बांग्लादेश ने 4 दिसंबर को 1 विकेट और फिर 7 दिसंबर को 5 रन से हराया था. देखना दिलचस्प होगा कि 19 अक्टूबर को कौन किसको शिकस्त देता हैं.

ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वाड

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर.

बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद तमीम, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशिफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड