IND vs BAN, Asia Cup 2023: आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में राज करते हैं विराट ​कोहली, यहां देखें 'रन मशीन' के दिलचस्प आंकड़ें

श्रीलंका की टीम का नेट रनरेट -0.2 है. वहीं पाकिस्तान का नेट रनरेट बेहद खराब -1.892 है. बांग्लादेश सुपर 4 के दोनों मैच गवाकर अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. अब अपना सुपर 4 का आखिरी मुकाबला टीम इंडिया कल यानी 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: मंगलवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने श्रीलंका (Sri Lanka) 41 रनों से हराकर एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के फाइनल में पहुंच गई हैं. सोमवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 357 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. इस मुकाबले को पाकिस्तान ने 228 रनों से गवा दिया था. अब श्रीलंका को लो स्कोरिंग मुकाबले में टीम इंडिया ने 41 रनों से हराकर फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा.

सुपर 4 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला कल यानी 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा. इस मुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. IND vs AUS ODI Series 2023: जल्द हो सकता हैं ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, इन दिग्गजों को मिल सकता हैं मौका

इस मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के आंकड़े कुछ खास नहीं हैं. बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया एक और बड़े मुकाबले की तैयारी में है. बांग्लादेश सुपर 4 के दोनों मुकाबले हारकर एशिया कप से बाहर हो चुकी है. एशिया कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला जमकर रन बटोर रहे हैं.

आर प्रेमदासा में ऐसा है विराट कोहली का प्रदर्शन

बता दें कि विराट कोहली के इस मैदान पर आंकड़े कमाल के हैं. विराट कोहली ने यहां अब तक 10 वनडे मैच खेले हैं और 644 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने यहां अब तक चार शतक बनाए हैं, जिसमें उच्चतम स्कोर 131 है. कोलंबो में विराट कोहली के आखिरी तीन वनडे स्कोर 131, 128 नाबाद और 122 नाबाद हैं.

ऐसा पॉइंट्स टेबल का क्या है हाल

बता दें कि अब अगर एशिया कप 2023 के सुपर 4 के पॉइंट्स टेबल पर ध्यान दें तो टीम इंडिया ने दो मैचों में दो जीत के बाद चार अंक हासिल कर लिए हैं. टीम इंडिया का नेट रनरेट भी शानदार 2.690 का है. वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों एक-एक जीत और हार के बाद 2-2 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.

श्रीलंका की टीम का नेट रनरेट -0.2 है. वहीं पाकिस्तान का नेट रनरेट बेहद खराब -1.892 है. बांग्लादेश सुपर 4 के दोनों मैच गवाकर अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. अब अपना सुपर 4 का आखिरी मुकाबला टीम इंडिया कल यानी 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी.

अगर इस टूर्नामेंट की बात करें तो लीग राउंड में टीम इंडिया, पाकिस्तान और नेपाल की टीमें ग्रुप ए में थीं. वहीं, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान ग्रुप बी में थीं. इस राउंड में अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों से हारकर बाहर हो गई. वहीं ग्रुप ए में टीम इंडिया और पाकिस्तान का मुकाबला रद्द हो गया था. इसके बाद टीम इंडिया ने नेपाल को हराया और पाकिस्तान ने भी नेपाल को करारी शिकस्त दी. इस तरह सुपर 4 में टीम इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने जगह बनाई.

Share Now

Tags

Afghanistan Asia Cup Asia Cup 2023 Babar Azam bangladesh BCCI hardik pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Nepal Pakistan Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Sri Lanka Team India Team India and Pakistan Team India vs Afghanistan Team India vs Bangladesh Team India vs Nepal Team India vs Pakistan Team India vs Sri Lanka Virat Kohli अफगानिस्तान एशिया कप एशिया कप 2023 कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और अफगानिस्तान फैन्स टीम इंडिया और नेपाल टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम इंडिया और श्रीलंका टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टीम इंडिया बनाम नेपाल टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टीम इंडिया बनाम श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई रविंद्र जडेजा रोहित शर्मा विराट कोहली श्रीलंका श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स