IND vs BAN, Asia Cup 2023: कल खेला जाएगा टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला, जानें हेड टू हेड आंकड़ें

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 39 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 31 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं जबकि बांग्लादेश की टीम केवल 7 मैच जीत पाई है. वहीं, 1 मैच का परिणाम नहीं निकला. यानी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं.

टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: मंगलवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने श्रीलंका (Sri Lanka) 41 रनों से हराकर एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के फाइनल में पहुंच गई हैं. सोमवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 357 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. इस मुकाबले को पाकिस्तान ने 228 रनों से गवा दिया था. अब श्रीलंका को लो स्कोरिंग मुकाबले में टीम इंडिया ने 41 रनों से हराकर फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा.

सुपर 4 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला कल यानी 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा. इस मुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. IND vs BAN, Asia Cup 2023: खिताबी भिड़ंत से पहले बांग्लादेश के खिलाफ नए संयोजन आजमा सकता है भारत

बता दें कि बांग्लादेश की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है. बांग्लादेश की टीम सुपर 4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अपने मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. बांग्लादेश ने एकमात्र मैच ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान के खिलाफ जीता था.

वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 39 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 31 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं जबकि बांग्लादेश की टीम केवल 7 मैच जीत पाई है. वहीं, 1 मैच का परिणाम नहीं निकला. यानी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं.

कुल मैच: 39

टीम इंडिया ने जीते: 31

बांग्लादेश ने जीते: 7

परिणाम नहीं: 1

एशिया कप हेड टू हेड रिकॉर्ड

एशिया कप में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कुल 14 भार भिड़ंत हुई है. इस दौरान टीम इंडिया ने 13 मुकाबले जीते हैं जबकि बांग्लादेश ने केवल एक मैच जीता है. टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच एशिया कप में भिड़ंत का सिलसिला 1988 से शुरू हुआ था और 2018 तक इन दोनों के बीच हुई कुल 14 टक्कर हुई हैं. जिसमें बांग्लादेश की टीम केवल एक बार 2012 में 5 विकेट से जीती थी.

इन 14 मुकाबलों में से दो भिड़ंत साल 2016 में हुए टी20 एशिया कप में हुई थी और उन दोनों मैचों को टीम इंडिया ने जीता था. कुल मिलाकर वनडे एशिया कप में टीम इंडिया और बांग्लादेश 12 बार भिड़े हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 11 मुकाबले जीते हैं और बांग्लादेश ने एक मैच जीता है.

एशिया कप में टीम इंडिया और बांग्लादेश की भिड़ंत

कुल मैच: 14

टीम इंडिया ने जीते: 13

बांग्लादेश ने जीते: 1

वनडे एशिया कप में टीम इंडिया और बांग्लादेश की भिड़ंत

कुल मैच: 12

टीम इंडिया ने जीते: 11

बांग्लादेश ने जीते: 1

Share Now

Tags

Afghanistan Asia Cup Asia Cup 2023 Babar Azam bangladesh BCCI hardik pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Nepal Pakistan Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Sri Lanka Team India Team India and Pakistan Team India vs Afghanistan Team India vs Bangladesh Team India vs Nepal Team India vs Pakistan Team India vs Sri Lanka Virat Kohli अफगानिस्तान एशिया कप एशिया कप 2023 कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और अफगानिस्तान फैन्स टीम इंडिया और नेपाल टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम इंडिया और श्रीलंका टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टीम इंडिया बनाम नेपाल टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टीम इंडिया बनाम श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई रविंद्र जडेजा रोहित शर्मा विराट कोहली श्रीलंका श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त