IND vs BAN 1st Test Match 2019: बांग्लादेश 150 पर सिमटी, भारत की ठोस शुरुआत
भारतीय गेंदबाजों ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को बांग्लादेश की उसकी पहली पारी में 150 रन पर समेट दिया. भारत ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं.
India vs Bangladesh 1st Test Match 2019: भारतीय गेंदबाजों ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को बांग्लादेश की उसकी पहली पारी में 150 रन पर समेट दिया. भारत ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं. भारत अभी बांग्लादेश के स्कोर से 64 रन पीछे हैं, जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं. स्टंप्स के समय मयंक अग्रवाल 37 और चेतेश्वर पुजारा 43 रन बनाकर नाबाद लौटे.
मयंक 81 गेंदों पर छह चौके और पुजारा 61 गेंदों पर सात चौके लगा चुके हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 72 रनों की साझेदारी हो चुकी है. रोहित शर्मा 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाए.
बांग्लादेश की ओर से अबु जाएद को अब तक एक सफलता मिली है.
Tags
संबंधित खबरें
India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड से पुराने जख्म भरने उतरेगी टीम इंडिया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में इतिहास रचने का मौका
India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: गौतम गंभीर रच सकते हैं इतिहास, खिलाड़ी के बाद अब कोच के रूप में जीत सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप
IND vs NZ Final 2026: उज्जैन के महाकाल मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा, भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने की मांगी गई दुआ
IND vs NZ Final Record: शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अहमदाबाद में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
\