IND vs AUS, WTC Final 2023: विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में बन सकते हैं 5वें भारतीय खिलाड़ी, यहां देखें आंकड़े

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ (284 पारी, 13,265 रन) हैं. वहीं तीसरे पर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर (214 पारी, 10,122 रन), चौथे पायदान पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (225 पारी, 8,781 रन) और 5वें पर वीरेंद्र सहवाग हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (World Test Championship Final 2023) का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच सात जून से खेला जाना है. इस बड़े मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इस महा मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करते नजर आएंगे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में रहेगी. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और ऑस्ट्रेलिया पहली बार डब्लूटीसी फाइनल खेलेगी.

डब्लूटीसी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं. अब तक विराट कोहली 108 टेस्ट की 183 पारियों में 48.93 की औसत और 55.32 की स्ट्राइक रेट से 8,416 रन बना चुके हैं. टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 103 टेस्ट की 178 पारियों में 49.43 की औसत और 82.18 के स्ट्राइक रेट से 8,503 रन बनाए हैं. WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को लेकर आया बड़ा अपडेट, बारिश की वजह से नहीं हुआ मैच तो ये टीम बनेगी विजेता

विराट कोहली को बनाने होंगे 88 रन

बता दें कि किंग कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रन बनाते ही वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ देंगे. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. सचिन तेंदुलकर ने 200 मैच की 329 पारियों में 53.78 की औसत और 54.04 की स्ट्राइक रेट से 15,921 रन बनाए हैं.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ (284 पारी, 13,265 रन) हैं. वहीं तीसरे पर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर (214 पारी, 10,122 रन), चौथे पायदान पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (225 पारी, 8,781 रन) और 5वें पर वीरेंद्र सहवाग हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का बेमिसाल रिकॉर्ड

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 42 पारियों में उनके नाम 1979 रन हैं. इस दौरान विराट कोहली का औसत 48.26 का रहा है. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक और 5 अर्धशतक जड़ें हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\