क्रिकेट

IND vs AUS, WTC Final 2023: डब्लूटीसी के फाइनल में चेतेश्वर पुजारा मचा सकते हैं कोहराम, इस अनोखे रिकॉर्ड के बेहद करीब; यहां देखें आंकड़े

बता दें कि डब्लूटीसी फाइनल के पहले सीजन में टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. उस समय टीम इंडिया की कप्तान विराट कोहली थी. ऐसे में इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को फाइनल मुकाबला आज से खेला जा रहा हैं. इस बार रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

IND vs AUS, WTC Final 2023: डब्लूटीसी के फाइनल में चेतेश्वर पुजारा मचा सकते हैं कोहराम, इस अनोखे रिकॉर्ड के बेहद करीब; यहां देखें आंकड़े
चेतेश्वर पुजारा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (World Test Championship 2023) का फाइनल आज यानी 7 जून से खेला  जा रहा है. इस फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया (Team India) और ऑस्‍ट्रेलिया (Australia) ने क्‍वालीफाई किया है. अब फाइनल मुकाबले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पैट कमिंस (Pat Cummins) एक दूसरे के आमने सामने हैं. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब टीम इंडिया और ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें किसी न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर टेस्‍ट खेल रहे हैं. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच 7 से लेकर 11 जून 2023 तक खेला जाएगा. इस मैच के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा हैं. ICC WTC Final 2023, IND vs AUS Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया की टीम का तीसरा झटका, मारनस लाबुशेन 26 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ हैं. इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के पास पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.

चेतेश्वर पुजारा को बनाने होंगे 111 रन

दरअसल, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. अब तक चेतेश्वर पुजारा ने 24 मैच की 43 पारियों में 50.82 की औसत और 42.08 की स्ट्राइक रेट से 2,033 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने 32 मैच की 60 पारियों में 39.68 की औसत और 39.45 की स्ट्राइक रेट से 2,143 रन बनाए हैं. राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने के लिए चेतेश्वर पुजारा को 111 रन बनाने होंगे.

पहले डब्लूटीसी फाइनल में टीम इंडिया को मिली थी हार

बता दें कि डब्लूटीसी फाइनल के पहले सीजन में टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. उस समय टीम इंडिया की कप्तान विराट कोहली थी. ऐसे में इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को फाइनल मुकाबला आज से खेला जा रहा हैं. इस बार रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2023 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).