IND vs AUS World Cup Head To Head: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में किसका पड़ला भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 149 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. टीम इंडिया ने 56 मुकाबले जीते हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 86 मुकाबले में टीम इंडिया को मात दी है. 10 मुकाबलों का परिणाम नहीं निकल सका है. वहीं, टीम इंडिया अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से 70 वनडे मैच खेल चुकी है जिनमें से टीम इंडिया ने 32 मुकाबले जीते हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 33 मुकाबले जीते हैं.
मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो गया है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.
इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे. IND vs AUS ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का ये दिग्गज मचा देगा ग़दर, पल भर में बदल देगा मैच का रुख
बता दें कि इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा. इस बार वर्ल्ड कप में मैच कराने के फॉरमेट में बदलाव किया गया है. पहले सभी टीमों को दो खेमें में बांटा जाता था, लेकिन इस साल सभी टीमों का सभी के साथ एक-एक मुकाबला होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 अक्टूबर को कांटे की टक्कर होगी. वर्ल्ड कप से पहले जान लीजिए दोनों देशों में विश्व कप में किसका पलड़ा भारी है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया करेगी वर्ल्ड कप का आगाज
बता दें कि टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा. भारत सहित सभी टीमें लीग स्टेज में 9 मैच खेलेंगी. अब तक वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 12 बार भिड़ चुकी हैं. जहां ऑस्ट्रेलिया ने 8 में बाजी मारी है जबकि 4 मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज किया हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 149 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. टीम इंडिया ने 56 मुकाबले जीते हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 86 मुकाबले में टीम इंडिया को मात दी है. 10 मुकाबलों का परिणाम नहीं निकल सका है. वहीं, टीम इंडिया अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से 70 वनडे मैच खेल चुकी है जिनमें से टीम इंडिया ने 32 मुकाबले जीते हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 33 मुकाबले जीते हैं. 5 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है.
वनडे वर्ल्ड कप का इतिहास
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप पहली बार साल 1975 में खेला गया था. इंग्लैंड में खेले गए इस वर्ल्ड कप में कुल 8 देशों ने हिस्सा लिया था. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, टीम इंडिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और ईस्ट अफ्रीका वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले देश थे. पहले वर्ल्ड कप के खिताब पर वेस्टइंडीज ने कब्जा किया था. हालांकि दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम पहली बार वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी. वेस्टइंडीज की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

