IND vs AUS ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का ये दिग्गज मचा देगा ग़दर, पल भर में बदल देगा मैच का रुख
फिलहाल हार्दिक पांड्या जबरजस्त फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में हार्दिक पांड्या ने एशिया कप में विस्फोटक बल्लेबाजी की थीं. ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने शुरुआती 4 विकेट जल्दी गंवा दिए थे. लेकिन हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया. हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन के साथ शतकीय साझेदारी निभाई.
मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो गया है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.
इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे. ICC World Cup Stats: एक ही वर्ल्ड कप में इन दिग्गज बल्लेबाजों ने जड़े हैं 600 से ज्यादा रन, टॉप पर हैं ये धुरंधर; यहां देखें पूरी लिस्ट
आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. 45 दिनों तक चलने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत के 10 वेन्यू पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के पहले मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ी पहली बार हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, जो अपनी-अपनी टीमों के लिए कमाल करना चाहेंगे.
टीम इंडिया में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है. हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. हार्दिक पांड्या ने आईसीसी के बड़े मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन दिया है. इस बार भी हार्दिक पांड्या की भूमिका अहम साबित हो सकती है.
फिलहाल हार्दिक पांड्या जबरजस्त फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में हार्दिक पांड्या ने एशिया कप में विस्फोटक बल्लेबाजी की थीं. ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने शुरुआती 4 विकेट जल्दी गंवा दिए थे. लेकिन हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया. हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन के साथ शतकीय साझेदारी निभाई.
हार्दिक पांड्या के अंदर पूरा गेम बदल देने की क्षमता है. इससे पहले भी हार्दिक पांड्या यह कारनामा कर चुके हैं. हार्दिक पांड्या ने इंटरनेशनल मैचों में कई यादगार पारियां खेली हैं. टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने 79 वनडे मैचों में 1753 रन बनाए हैं.
इसके साथ-साथ 74 विकेट लिए हैं. हार्दिक पांड्या का सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 92 रन है. इस दौरान हार्दिक पांड्या के बल्ले से 11 अर्धशतक निकल चुके हैं. हार्दिक पांड्या का वनडे में गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. हार्दिक पांड्या का बॉलिंग में 26.72 औसत रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

