IND vs AUS 2nd Test: रवींद्र जडेजा ने बनाया नया कीर्तिमान, इस मामले कपिल देव और इमरान खान को पीछे छोड़ बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने नई दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आउट करके एक बड़ा एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. जडेजा सबसे तेज गति से टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट और 2500 रन का डबल धमाल करने वाले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं.

रविंद्र जडेजा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में जारी हैं. सीरीज में वापसी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है. मौजूदा टेस्ट सीरीज (Test Series) में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पहली पारी में उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) का विकेट चटकाकर अपने नाम एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया. उस्मान ख्वाजा केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों शानदार तरीके से लपके गए और जडेजा का 250वां टेस्ट शिकार बने.

क्रिकेट इतिहास के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक कपिल देव और इमरान खान को पीछे छोड़कर जडेजा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 250 या उससे ज्यादा विकेट लेने के साथ 2500 से ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं. ये उपलब्धि जडेजा ने करियर का 62वां टेस्ट खेलते हुए हासिल की. इमरान खान को ये कारनामा करने के लिए 64 और कपिल देव को 65 टेस्ट खेलने पड़े थे. IND vs AUS 2nd Test: रविंद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, एक विकेट लेते ही इस खास क्लब में हो जाएंगे शामिल

250 टेस्ट विकेट लेने वाले आठवें भारतीय

बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट के आंकड़े को छूने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. जडेजा से पहले ये कारनामा अनिल कुंबले, आर अश्विन, कपिल देव, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा, जहीर खान, बिशन सिंह बेदी कर चूके हैं. रवींद्र जडेजा ने 62वें टेस्ट की 117वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए 24.42 के औसत के साथ 250 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं.

टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा 62 टेस्ट की 90 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2593 रन 37.04 के औसत से बनाए हैं. इस दौरान रवींद्र जडेजा ने 3 शतक और 18 अर्धशतक ठोके हैं. रवींद्र जडेजा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 175* रन है. आज के मैच में भी जडेजा से काफी उम्मीदें हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट