IND vs AUS Test Series: टेस्ट में इस अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ने बेहद करीब हैं आर अश्विन, अनिल कुंबले को पीछेकर रच देंगे इतिहास

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होने जा रहा हैं. इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन टेस्ट में एक ऐतिहासिक महारिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं.

आर अश्विन (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 9 फरवरी से शुरू होगा. ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से नागपुर (Nagpur) में खेला जाएगा. टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन (R Ashwin) टेस्ट में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं. आर अश्विन जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच में उतरेंगे तो वह टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले (Anil Kumble) के एक अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रच देंगे.

टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 1 विकेट चटका लेते हैं, तो वह अनिल कुंबले के एक रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. अनिल कुंबले के इस अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बड़े से बड़ा गेंदबाज तरस रहा है. टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 449 विकेट चटका चुके दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में 1 विकेट और हासिल कर लेते हैं, तो वह अनिल कुंबले को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच देंगे. WTC Points Table: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले जानें अंक तालिका का हाल, भारत के लिए सीरीज अहम

अनिल कुंबले को पीछे छोड़ आर अश्विन रच देंगे इतिहास

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में 1 विकेट हासिल करते ही आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 450 विकेट चटकाने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे. ये कारनामा अनिल कुंबले ने 93 टेस्ट मैचों में हासिल किया था. आर अश्विन के एक नाम अभी 88 टेस्ट मैचों में 449 विकेट दर्ज हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले गेंदबाज

मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) - 80 टेस्ट मैचों में

अनिल कुंबले (टीम इंडिया) - 93 टेस्ट मैचों में

ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) - 100 टेस्ट मैचों में

शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) - 101 टेस्ट मैचों में

नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) - 112 टेस्ट मैचों में

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) - 800 टेस्ट विकेट

शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) - 708 टेस्ट विकेट

जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) - 675 टेस्ट विकेट

अनिल कुंबले (टीम इंडिया) - 619 टेस्ट विकेट

स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) - 566 टेस्ट विकेट

ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) - 563 टेस्ट विकेट

कोर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज) - 519 टेस्ट विकेट

नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) - 460 टेस्ट विकेट

आर अश्विन (टीम इंडिया) - 449 टेस्ट विकेट

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

अनिल कुंबले - 619 टेस्ट विकेट

आर अश्विन - 449 टेस्ट विकेट

कपिल देव - 434 टेस्ट विकेट

हरभजन सिंह - 417 टेस्ट विकेट

ईशांत शर्मा/जहीर खान - 311 टेस्ट विकेट

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\