क्रिकेट

IND vs AUS Test Series: चौथे टेस्ट में दिग्गज आलराउंडर अक्षर पटेल का डबल धमाल, यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले बने भारत के पहले गेंदबाज

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे. इस दौरान अक्षर पटेल ने टेस्ट में 500 रन और 50 विकेट पूरे कर लिए.

IND vs AUS Test Series: चौथे टेस्ट में दिग्गज आलराउंडर अक्षर पटेल का डबल धमाल, यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले बने भारत के पहले गेंदबाज
अक्षर पटेल (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज (Border-Gavaskar Series) समाप्त हो गई. टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदबाद टेस्ट (Ahmedabad Test) में टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने दोहरी कामयाबी हासिल की हैं. इस मुकाबले में पहले अक्षर पटेल ने शानदार 79 रन की पारी की खेली. इस दौरान अक्षर ने टेस्ट क्रिकेट में 500 रन भी पूरे कर लिए.

इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई पारी में जैसे ही अक्षर पटेल को विकेट मिला उसके बाद वह कुछ खास क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो गए. अगर दुनियाभर के कुछ चुनिंदा क्रिकेटरों के पिछले 12 मैचों का रिकॉर्ड देखा जाए तो अक्षर पटेल टेस्ट में 50 विकेट और 500 रन बनाने वाले सिर्फ पांचवें क्रिकेटर हैं. WPL 2023 DC vs RCB, Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

वर्ल्ड के पांचवें क्रिकेटर

बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर अक्षर पटेल 12 टेस्ट मैचों में 500 या उससे अधिक रन बनाने और 50 विकेट विकेट लेने वाले वर्ल्ड के पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगोरी पहले पायदान पर है. उन्होंने 12 टेस्ट में 744 रन बनाने के अलावा 57 विकेट लिए थे. साउथ अफ्रीका के आब्रे फॉकनर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 12 टेस्ट में 682 रन बनाने के अलावा 52 विकेट चटकाए थे. इस लिस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर आर अश्विन का नाम भी शामिल है.

अश्विन ने 12 टेस्ट में 596 रन बनाने के अलावा 63 विकेट आउट किए. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान बॉथम ने 12 टेस्ट में 549 रन बनाने के साथ 70 विकेट लिए थे. वहीं अक्षर पटेल 12 टेस्ट में 513 रन बनाने के अलावा 50 विकेट झटक चुके हैं.

भारत के पहले बॉलर

अक्षर पटेल टीम इंडिया के पहले बाएं हाथ के स्पिनर हैं जिन्होंने भारत के लिए सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लिए हैं. साल 2021 में अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक अगर कुछ मौकों को छोड़ दिया जाए तो वह लगातार भारत की टेस्ट टीम में बने हुए हैं.

टीम इंडिया के लिए अबतक अक्षर पटेल 12 टेस्ट खेल चुके हैं. अक्षर पटेल भारतीय टीम का सभी प्रारूपों में प्रतिनिधित्व करते हैं. अक्षऱ पटेल ने टीम इंडिया के लिए अब तक 12 टेस्ट, 49 वनडे और 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).