IND vs AUS Test Series: टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट तीन दिन के भीतर ही समाप्त हो गया. चार मैचों की सीरीज में अब टीम इंडिया इस ऐतिहासिक जीत के साथ 1-0 से आगे हो गई है. नागपुर टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं. अश्विन ने दूसरी पारी में 5वां विकेट हासिल करते ही इतिहास रच दिया हैं.

आर अश्विन (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) ने पारी और 132 रनों से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया (Australia) की पूरी टीम की दूसरी पारी इस मैच में महज 91 रनों पर सिमट गई. वहीं टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाने के साथ 223 रनों की बढ़त हासिल की थी. दूसरी पारी में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन (R Ashwin) ने शानदार गेंदबाजी की.

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए नागपुर टेस्ट मैच में भी आर अश्विन की गेंदबाजी का जलवा नजर आया. इस मैच में अश्विन ने दूसरी पारी में काफी शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तास के पत्तों के जैसे बिखेर दिया. इस पारी के दौरान अश्विन ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score Updates: टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हराया

आर अश्विन ने रच दिया इतिहास

इस मैच की पहली पारी में आर अश्विन ने 15.5 ओवर गेंदबाजी करत हुए 3 विकेट झटके थे. लेकिन दूसरी पारी में आर अश्विन और भी घातक साबित हुए और उन्होंने शुरुआती 7 विकेट में से 5 विकेट अपने नाम किए. इस पारी में अश्विन ने 5 विकेट पूरे करते ही अनिल कुंबले के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने भारत में 25वीं बार एक पारी में 5 विकेट या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने का कारनामा किया है. इसे पहले केवल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने ही भारत में खेलते हुए 25 पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं, आर अश्विन ने कुल 31वीं बार टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं.

बॉर्डर गावस्कर सीरीज में ऐसा रिकॉर्ड

आर अश्विन इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले हैं. अनिल कुंबले  के नाम 111 विकेट दर्ज हैं. इसके बाद इस लिस्ट में आर अश्विन का नाम भी दर्ज हो गया हैं. वहीं 95 विकेट के साथ हरभजन सिंह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड