India vs Australia: अगर इस गेंदबाज को खेल गए हनुमा विहारी और ऋषभ पंत तो जीत जाएगी टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया ने यहां ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक भारत के दूसरी पारी में पांच विकेट 112 रनों पर गिरा कर उसे हार की तरफ धकेल दिया है.
India vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने यहां ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक भारत के दूसरी पारी में पांच विकेट 112 रनों पर गिरा कर उसे हार की तरफ धकेल दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य रखा है. आखिरी दिन भारत को जीतने के लिए 175 रन और बनाने हैं जबकि आस्ट्रेलिया को जीत के लिए पांच विकेटों की दरकार है.
हनुमा विहारी 24 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर नाबाद लौटे. ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन और जोश हेजलवुड दो-दो विकेट लिए हैं. मिशेल स्टार्क के हिस्से एक विकेट आया है. ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 132 रनों के साथ की थी. टीम अपने खाते में 111 रन जोड़कर पवेलियन लौट ली. उसके लिए दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए. कप्तान टिम पेन ने 37 रनों का योगदान दिया.
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने छह विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट अपने नाम किए. ईशांत शर्मा के हिस्से एक विकेट आया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत लगातार विकेट खोती रही. उसने लोकेश राहुल 0, मुरली विजय 20, चेतेश्वर पुजारा 4, विराट कोहली 17 और अजिंक्य रहाणे 30 के विकेट खो दिए हैं.
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की बात करें तो नाथन लियोन और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए हैं. भारत को अगर दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करनी है तो इन दोनों गेदबाजों से हनुमा विहारी और ऋषभ पंत को चौकन्ना रहना पड़ेगा. बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच का कल आखिरी दिन है. मैच अपने समयानुसार 8.00 बजे शुरू होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2018 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

