IND vs AUS ODI Series: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च को खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, जानें कैसे हैं हेड टू हेड के रिकॉर्ड

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च को दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 से 22 मार्च के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट के बाद अब टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज पर भी हैं.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के बाद अब वनडे सीरीज (ODI Series) में भिड़ने को तैयार हैं. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा. पहला मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाना है. यहां टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा. यहां पहले भी चार बार टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भिड़ चुकी हैं, जिनमें तीन बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की है.

दोनों टीमों के बीच यह मैच वर्ल्ड कप की तैयारियों के नजर से बेहद अहम है. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीत लिया. अब बारी वनडे सीरीज की है. सीरीज का पहला मैच में कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल सकेंगे. IND vs AUS 1st ODI: वानखेड़े में खेला जाना है पहला मुकाबला, 4 बार इस मैदान पर भिड़ी हैं दोनों टीमें; जानें किसका पड़ला भारी

ऐसे में हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को संभालते नजर आएंगे. वानखेड़े में दोनों टीमों के बीच अंतिम मुकाबला जब खेला गया था तब टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

वनडे में कैसे हैं हेड टू हेड आंकड़े

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 143 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 80 वनडे मुकाबले जीते हैं और टीम इंडिया को 53 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है. वहीं दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले नॉट रिजल्ट रहे हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2020 में अंतिम वनडे सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत लिया था. इस सीरीज में टीम इंडिया के पास अपने इन आंकड़ों के सुधारने का एक सुनहरा मौका है.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 17 मार्च, वानखेड़े स्टेडियम मुंबई

दूसरा वनडे: 19 मार्च, वाई एस राजा रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम विशाखपटनम

तीसरा वनडे: 22 मार्च, एम ए चिदंबरम स्टेडियम बैंगलौर

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट.

(पहले वनडे में रोहित की गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या करेंगे कप्तानी)

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मारनस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झे रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जैम्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड