Ind vs Aus ODI 2020: ऑस्ट्रेलिया के ये दो खिलाड़ी विराट एंड कंपनी के लिए साबित हो सकते हैं परेशानी का सबब

आस्ट्रेलिया ने पिछले साल 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में 3-2 से जीत हासिल की थी. कमिंस ने कहा, ‘‘पिछली श्रृंखला में मुझे लगता है कि हम दो स्पिनरों के साथ खेले थे और वे भी दो के साथ उतरे थे इसलिये निश्चित रूप से स्पिनर अहम होंगे विशेषकर मध्य ओवरों में. ’’

ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट टीम (Photo Credit: Getty Images)

Ind vs Aus 2020:आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला में उनकी टीम के स्पिनर अहम भूमिका अदा करेंगे, हालांकि उन्हें नहीं लगता कि सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान उन्हें खुरदुरी पिच मिलेगी. श्रृंखला 14 जनवरी से मुंबई में शुरू हो रही है जिसके बाद दूसरा मैच राजकोट में 17 जनवरी को और तीसरा मैच 19 जनवरी को बेंगलुरू में खेला जायेगा. कमिंस ने आस्ट्रेलियाई टीम के रवाना होने से पहले कहा, ‘‘मुझे लगता है कि स्पिनर दुनिया में किसी और जगह से ज्यादा भारत में बड़ी भूमिका निभायेंगे.लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आपको वनडे के लिये स्पिन लेती हुई खुरदुरी पिच मिले. ’’

आस्ट्रेलिया ने पिछले साल 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में 3-2 से जीत हासिल की थी. कमिंस ने कहा, ‘‘पिछली श्रृंखला में मुझे लगता है कि हम दो स्पिनरों के साथ खेले थे और वे भी दो के साथ उतरे थे इसलिये निश्चित रूप से स्पिनर अहम होंगे विशेषकर मध्य ओवरों में. ’’

यह भी पढ़े: नए साल में टीम इंडिया इन देशों का करेगी मुकाबला, पढ़े विराट के वीरों का 2020 का पूरा शेड्यूल

आस्ट्रेलियाई टीम दो विशेषज्ञ स्पिनरों -बायें हाथ के स्पिनर एशटन एगर और लेग स्पिनर एडम जम्पा- के साथ जा रही है. भारत में पिचों के बारे में बात करते हुए 27 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है गेंद मुलायम होती जाती है जिससे अन्य देशों की तुलना में इससे गेंदबाजी करना आसान हो जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें