Ind vs Aus: भारतीय टीम ने जिम और रनिंग के साथ शुरू की ऑस्ट्रेलिया में ट्रेनिंग

भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद शनिवार को लंबे अरसे बाद ट्रेनिंग की. टीम गुरुवार को यहां आ गई थी. शुक्रवार का दिन उसने सिडनी ओलम्पिक पार्क होटल में बिताया. टीम इस समय सिडनी ओलम्पिक पार्क के पुलमैन होटल में क्वारंटीन है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind vs Aus: भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद शनिवार को लंबे अरसे बाद ट्रेनिंग की. टीम गुरुवार को यहां आ गई थी. शुक्रवार का दिन उसने सिडनी ओलम्पिक पार्क होटल में बिताया. टीम इस समय सिडनी ओलम्पिक पार्क के पुलमैन होटल में क्वारंटीन है. न्यू साउथ वेल्स की सरकार ने भारतीय टीम को क्वारंटीन में रहते हुए ट्रेनिंग करने की इजाजत दी है. भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शनिवार को जिम और रनिंग की. बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर पर ऋषभ पंत की एक फोटो ट्वीट की है जो साइकीलिंग कर रहे हैं. वहीं वरुण च्रकवर्ती के स्थान पर टीम में शामिल किए गए टी. नटराजन डम्बल्स के साथ देखे जा सकते हैं. टेस्ट टीम का हिस्सा चेतेश्वर पुजारा भी वर्क आउट करते हुए देखे जा सकते हैं.

बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, "विमान में से उतरने के दो दिन बाद, भारतीय टीम ने आज पहली बार बाहर अभ्यास किया. शरीर को चलाने के लिए थोड़ी बहुत रनिंग." लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी चाइनामैन कुलदीप यादव के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS Test Series 2020-21: एडिलेड टेस्ट के बाद घर लौटेंगे कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा को मिला टीम इंडिया में मौका

चहल ने ट्वीट किया, "अपने भाई कुलदीप के पास वापस. और राष्ट्रीय टीम के साथ भी वापसी." चहल टी-20 और वनडे दोनों टीमों का हिस्सा हैं जबकि कुलदीप वनडे टीम में ही जगह बना पाए हैं.

भारतीय टीम 69 दिन के आस्ट्रेलियाई दौरे पर है. वह यहां तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड