IND vs AUS, ICC Women’s T20 World Cup 2020 Final: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारतीय टीम करेगी पहले गेंदबाजी

मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के साथ खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

मेलबर्न: मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के साथ खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 (ICC women's T-20) विश्व कप के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है और खिताब के लिए उसका सामना एक ऐसी टीम से होने जा रहा है जो चार बार चैंपियन रह चुकी हैं और साथ ही 2009 में सेमीफाइनलिस्ट और 2016 में उपविजेता भी रह चुकी हैं.

आस्ट्रेलिया ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है. यह भी पढ़ें: Live Cricket Streaming of India Women vs Australia Women ICC Women’s T20 World Cup 2020 Match on Hotstar and Star Sports: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले जानें वाले फाइनल मैच को ऐसे देखें लाइव

टीमें :

India: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, तानिया भाटिया (wicket-keeper), जेम्मिहा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (captain), वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायाकवाड़, राधा यादव, पूनम यादव.

Australia: एलिसा हिली (wicket-keeper), बेथ मूनी, मेग लेनिंग (captain), जेस जोनासन, एश्ले गार्डनर, रचेल हायेनेस, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेयुक्स, जॉर्जिया वारेहैम, डेलिसा किममिंसे, मेगन शट.

Share Now

संबंधित खबरें

Ajinkya Rahane Retires: अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने वाले कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, सातवीं बार टाइटल किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 151 रनों का लक्ष्य, नैट सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट