IND vs AUS Head To Head: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर को खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, अभी तक किस टीम का पलड़ा भारी, हेड टू हेड आंकड़ों पर एक नजर

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर में होगा. जबकि इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) से पहले टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज (ODI Series) खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच शुक्रवार यानी 22 सिंतबर को खेला जाएगा. इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें मोहाली (Mohali) में आमने-सामने होगी. वहीं, इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पहुंच चुकी है. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.

दोनों टीमों के बीच अभी तक वनडे इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है. हालांकि, भारतीय सरजमी पर खेलने पर ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन में भी फर्क पड़ता है और टीम इंडिया कुछ समय से भारी पड़ती नजर आती है. IND vs AUS ODI Series 2023: वनडे सीरीज भारत पहुंची ऑस्ट्रेलिया की टीम, जानें सीरीज का पूरा शेड्यूल, वेन्यू, टाइमिंग सहित सभी डिटेल्स

दोनों टीमों के बीच अभी तक वनडे मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया से कहीं ज्यादा वनडे मुकाबले जीते हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 146 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 82 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. वहीं, टीम इंडिया ने महज 54 मैच जीते हैं. इसके अलावा 10 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं. वहीं, दोनों टीमें आखिरी बार वनडे मुकाबले में मार्च 2023 में आमने-सामने आईं थी. बार्डर गावस्कर ट्रॉफी में 3 मैचों की यह सीरीज टीम इंडिया ने अपने नाम की थी. सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय सरजमीं पर ही खेले गए थे.

बता दें कि भले ही भारतीय सरजमी पर इस साल टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हराया था. लेकिन दोनों टीमों के बीच भारतीय सरजमीं पर खेले गए अब तक के मुकाबलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया का पड़ला यहां भी भारी है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत की मेजबानी में कुल 67 मैच खेले हैं, जिसमें से 30 मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने यहां 32 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर में होगा. जबकि इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के तीनों मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दरअसल, आईसीसी वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए ये सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है.

पहला वनडे: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, 22 सितंबर 2023 (शुक्रवार), मोहाली, दोपहर 1:30 बजे

दूसरा वनडे: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, 24 सितंबर 2023 (रविवार), इंदौर, दोपहर 1:30 बजे

तीसरा वनडे: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, 27 सितंबर 2023 (बुधवार), राजकोट, दोपहर 1:30 बजे

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड