Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा- भारत के खिलाफ डेविड वॉर्नर और जो बर्न्‍स करेंगे पारी की शुरुआत

आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि भारत के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में डेविड वार्नर और जो बर्न्‍स पारी की शुरुआत करेंगे. लैंगर ने उन अटकलों को विराम दे दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि घरेलू सत्र में खराब प्रदर्शन करने वाले बर्न्‍स को भारत के खिलाफ अंतिम एकादश में जगह मिलना मुश्किल है.

जस्टिन लैंगर (Photo Credits: Getty Images)

आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि भारत के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में डेविड वार्नर और जो बर्न्‍स पारी की शुरुआत करेंगे. लैंगर ने उन अटकलों को विराम दे दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि घरेलू सत्र में खराब प्रदर्शन करने वाले बर्न्‍स को भारत के खिलाफ अंतिम एकादश में जगह मिलना मुश्किल है. इसका कारण यह था कि अनकैप्ड बल्लेबाज विल पुकोवस्की ने घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत दावा ठोका है लेकिन लैंगर फिलहाल अनुभव को ही तरजीह देना चाहते हैं.

लैंगर ने कहा, "पिछली बार जब हम टेस्ट खेले थे तब हमें वार्नर और बर्न्‍स का कॉम्बीनेशन अच्छा लगा था. दोनों के बीच अच्छा तालमेल है और इसी कारण मैं इसी जोड़ी को भारत के खिलाफ आजमाने पर यकीन रखता हूं."

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus: जस्टिन लैंगर ने विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की, कहा- मैंने जितने खिलाड़ी देखें हैं उनमें से कोहली सर्वश्रेष्ठ

भारत और आस्ट्रेलिया को चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड में होगा, जो दिन-रात का टेस्ट होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड