क्रिकेट

IND vs AUS, Border-Gavaskar Trophy 2024-25: एडिलेड के मैदान पर कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, दोनों टीमों के आकंड़ों पर एक नजर

एडिलेड ओवल में होने वाला यह टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा. बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2024-25 का दूसरा टेस्ट एडिलेड ओवल के मैदान पर पिंक बॉल से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिंक बॉल से अब तक 12 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 11 मुकाबले जीते हैं, जबकि, महज 1 में हार मिली है.

IND vs AUS, Border-Gavaskar Trophy 2024-25: एडिलेड के मैदान पर कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, दोनों टीमों के आकंड़ों पर एक नजर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo: @CricketAus/@BCCI)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team, Border-Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला छह दिसंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला एडिलेड के (Adelaide) एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा. पहले मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 295 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. ऐसे में टीम इंडिया का मनोबल काफी बढ़ा हुआ हैं. टीम इंडिया ने साल 2017 से ही बॉर्डर-गावस्कर को अपने कब्जे में रखा है. वे इस परंपरा को जारी रखना चाहेंगे. ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में जगह पक्की करना चाहेंगे. Virat Kohli Stats In Pink Ball Test: पिंक बॉल टेस्ट में विराट कोहली का कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें 'रन मशीन' के आंकड़े

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2024-25 का दूसरा टेस्ट एडिलेड ओवल के मैदान पर पिंक बॉल से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिंक बॉल से अब तक 12 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 11 मुकाबले जीते हैं, जबकि, महज 1 में हार मिली है. जबकि, टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 मैच पिंक बॉल से खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 3 में जीत और सिर्फ 1 में हार का सामना करना पड़ा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम जोरदार वापसी करना चाहेगी. रोहित शर्मा दूसरा टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में चलिए इस मैदान पर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

एडिलेड में कुछ ऐसा रहा है ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने यहां पहला मुकाबला साल 1884 में खेला था. इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने अब तक यहां 82 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम को 45 मुकाबलों में जीत और 18 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि, 19 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने सबसे बड़ा स्कोर 674 रन बनाया है, जो साल 1948 में टीम इंडिया के खिलाफ ही दर्ज किया था. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग (1743 रन) ने बनाए हैं. जबकि, सबसे ज्यादा विकेट नाथन लियोन (63 विकेट) के नाम है.

एडिलेड में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन

इस मैदान पर टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला साल 1948 में खेला था. टीम इंडिया ने इस मैदान पर 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 8 मैच में टीम को हार मिली है. टीम 2 मैच ही जीत पाई है. जबकि, 3 मैच ड्रॉ पर रहे हैं. इस मैदान पर टीम इंडिया ने सबसे बड़ा स्कोर 526 रन साल 2008 में बनाया था. विराट कोहली ने इस मैदान पर टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 509 रन बनाए हैं. जबकि, पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम इस मैदान पर सबसे ज्यादा 19 विकेट है.

एडिलेड, ओवल मैदान के बारे में अन्य अहम जानकारी

एडिलेड,ओवल मैदान का निर्माण साल 1873 में हुआ था. इस मैदान पर लगभग 50,000 दर्शक मुकाबला देख सकते हैं. ये वही मैदान है जहां साल 2020-21 के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया महज 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी. वह मुकाबला भी पिंक बॉल टेस्ट था. उस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता था. हालांकि, इस हार के बावजूद वह सीरीज टीम इंडिया ने अपने नाम की थी.

पिंक बॉल टेस्ट में दोनों टीमों के आंकड़े

एडिलेड ओवल में होने वाला यह टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा. बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2024-25 का दूसरा टेस्ट एडिलेड ओवल के मैदान पर पिंक बॉल से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिंक बॉल से अब तक 12 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 11 मुकाबले जीते हैं, जबकि, महज 1 में हार मिली है. जबकि, टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 मैच पिंक बॉल से खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 3 में जीत और सिर्फ 1 में हार का सामना करना पड़ा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2024 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).