IND vs AUS, Border-Gavaskar Trophy 2024-25: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय गेंदबाजों का कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन, इन धुरंधरों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

अब सीरीज का चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में फिर से बढ़त बनाना चाहेगी. मेलबर्न के मैदान पर कई ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जिनका प्रदर्शन कमाल का रहा है. इस मैदान पर भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

Team India (Photo: BCCI)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team, 4th Test Melbourne Stats: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे से खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट मैच ड्रा पर समाप्त हुआ. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. IND vs AUS, Border-Gavaskar Trophy 2024-25: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय बल्लेबाजों का कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन, इन धुरंधरों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

अब सीरीज का चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में फिर से बढ़त बनाना चाहेगी. मेलबर्न के मैदान पर कई ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जिनका प्रदर्शन कमाल का रहा है. इस मैदान पर भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

मेलबर्न में इन भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर:

जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले: इस लिस्ट में पहले पायदान पर संयुक्त रूप से जसप्रीत बुमराह और पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले हैं. दोनों गेंदबाजों ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 15-15 विकेट लिए हैं. इस मैदान पर जसप्रीत बुमराह ने 2 मैच की 4 पारियों में 13.06 की उम्दा औसत के साथ ये विकेट झटके हैं. इस दौरान जसप्रीत बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/33 का रहा है. अनिल कुंबले ने 3 मैच की 6 पारियों में 37 की औसत से ये विकेट झटके हैं. अनिल कुंबले का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/176 का रहा है.

 

आर अश्विन और कपिल देव: इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी संयुक्त रूप से 2 गेंदबाज हैं. ये गेंदबाज आर अश्विन और कपिल देव हैं. दोनों गेंदबाजों ने इस मैदान पर 14-14 विकेट लिए हैं. आर अश्विन ने 3 मैच की 6 पारियों में 32.57 की औसत से ये विकेट झटके हैं. आर अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/35 का रहा है. कपिल देव ने 20.50 की औसत से 14 विकेट अपने नाम किए हैं. कपिल देव ने 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिए है. कपिल देव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/28 का रहा है.

उमेश यादव: टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज उमेश यादव लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उमेश यादव ने साल 2011 में इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट खेला था. अभी उमेश यादव टीम से बाहर चल रहे हैं. उमेश यादव ने 3 मैच की 6 पारियों में 33.76 की औसत से 13 विकेट झटके थे. उमेश यादव 1 बार 4 विकेट हॉल लेने में भी सफल रहे थे. उमेश यादव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/70 का रहा था. उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 10 टेस्ट खेले हैं और 31 विकेट झटके हैं.

भागवत चंद्रशेखर और जहीर खान: टीम इंडिया के 2 पूर्व दिग्गज गेंदबाज भागवत चंद्रशेखर और जहीर खान इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. दोनों गेंदबाजों ने यहां 12-12 विकेट लिए थे. इस मैदान पर भागवत चंद्रशेखर ने 2 मैच की 3 पारियों में 11.58 की औसत के साथ ये विकेट झटके थे. भागवत चंद्रशेखर ने 2 बार 5 विकेट हॉल लिए थे. भागवत चंद्रशेखर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/52 का रहा था. जहीर खान ने 3 मैच की 5 पारियों में ये विकेट अपने नाम किए थे. जहीर खान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/77 का रहा था.

Share Now

Tags

Adelaide Adelaide Oval Adelaide Weather AUS vs IND australia national cricket team Australia vs India Australia vs India Full Schedule BCCI Board of Control for Cricket in India Border Gavaskar Trophy 2024 Full Schedule Border Gavaskar Trophy Full Schedule Border-Gavaskar trophy Border-Gavaskar Trophy 2024 Brisbane Cheteshwar Pujara Full Schedule of Australia vs India Test Series IND vs AUS Ind vs Aus Pink Ball test India squad For Australia Tour Indian national cricket team Indian National Cricket Team Vs Australia National Cricket Team Jasprit Bumrah KL Rahul LIVE CRICKET SCORE melbourne Melbourne Cricket Ground melbourne cricket ground pitch report melbourne pitch report Melbourne Stats Melbourne Test Stats Melbourne Weather Melbourne Weather Reprt Melbourne Weather Update Perth Perth Stadium Pink Ball Test Rahul Dravid Rohit Sharma Sydney Sydney Cricket Ground Team India Team India vs Australia Test Series The Gabba Virat Kohli WTC Final ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टेस्ट सीरीज़ ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का फुल शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम केएल राहुल जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज डब्ल्यूटीसी फाइनल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा विराट कोहली

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs England, 2nd T20I Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs England, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\