IND vs AUS 4th Test 2021: शानदार जीत के बाद टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, BCCI ने किया 5 करोड़ के बोनस का ऐलान

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से मात देते हुए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. टीम के लिए इस जीत में पूरी टीम ने सयुंक्त रूप से योगदान दिया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

IND vs AUS 4th Test Match 2021: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) (Brisbane Cricket Ground (Gabba) में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) ने मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से मात देते हुए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. टीम के लिए इस जीत में पूरी टीम ने सयुंक्त रूप से योगदान दिया.

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) के सचिव अमित शाह के बेटे जय शाह (Jay Shah) ने टीम इंडिया को पांच करोड़ रूपये की बोनस धनराशि देने की घोषणा की है. बता दें कि ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में टीम इंडिया की यह पहली जीत है. इससे पहले टीम को यहां पांच मैचों में शिकस्त मिली थी, जबकि एक मुकाबला मेजबान टीम के साथ ड्रा रहा था.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 4th Test 2021: ब्रिस्बेन में टीम इंडिया फिर ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त, ये है जीत के 5 बड़े कारण

भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड में जीत हासिल करने के बाद पूरे क्रिकेट ग्राउंड का तिरंगा लेकर चक्कर लगाया. इस दौरान युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत सबसे आगे नजर आए.

बता दें कि पंत ने ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में 138 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके एवं एक छक्का की मदद से 89 रन की नाबाद साहसिक पारी खेली. पंत के अलावा टीम के लिए शुभमन गिल ने 91 और चेतेश्वर पुजारा ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड