IND vs AUS 3rd Test: घरेलू धरती पर अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगे विराट कोहली, देखें 'रन मशीन' के अद्भुत आंकड़े

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला आज से इंदौर में खेला जाएगा. वहीं, इंदौर टेस्ट टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भारतीय सरजमीं पर 200वां इंटरनेशनल मैच होगा.

Virat Kohli (Photo: Facebook)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला आज से इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में खेला जाएगा. टीम इंडिया मौजूदा टेस्ट सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. ये मैदान टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए बेहद ही लकी है और यहां पर कोहली का एक अलग ही रुप देखने को मिलता है. इंदौर टेस्ट विराट कोहली (Virat Kohli) का भारतीय सरजमीं पर 200वां इंटरनेशनल मैच होगा. दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भारतीय सरजमीं पर अब तक टेस्ट, वनडे और टी20 फॉरमेट मिलाकर 199 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

घरेलू धरती पर विराट कोहली का 200वां इंटरनेशनल मैच

इंदौर टेस्ट विराट कोहली का भारतीय सरजमीं पर 200वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा. भारतीय सरजमीं पर विराट कोहली के आंकड़े शानदार हैं. दरअसल, भारतीय सरजमीं पर विराट कोहली ने टेस्ट मैचों में 59.44 की औसत से रन बनाए हैं. जबकि वनडे क्रिकेट में किंग कोहली के बल्ले से 59.88 की औसत से रन निकले हैं. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में विराट कोहली ने 53.38 की औसत से रन बनाए हैं. इस तरह विराट कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में भारतीय सरजमीं पर 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं. IND vs AUS 3rd Test Day 1 Live Streaming: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से शुरू होगा तीसरा टेस्ट; थोड़ी देर में होगा टॉस; जानें कब कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

इंदौर के होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 2 टेस्ट की 3 पारियों में 76 की औसत से 228 रन बनाए हैं. इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक लगाया भी निकला हैं. रन मशीन कोहली का सबसे बड़ा स्कोर 211 रनों का है. मौजूदा टीम इंडिया इस मैदान पर उनसे अधिक रन कोई नहीं बना सका है.

विराट कोहली हालांकि मौजूदा सीरीज की 3 पारियों में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में विराट कोहली ने 12 जबकि दिल्ली टेस्ट में 44 और 20 रन बनाए. विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 हजार रन भी पूरे हो गए हैं. टेस्ट में वे 27 शतक भी जड़ चुके हैं और उनके 28वें शतक का इंतजार लंबे समय से जारी है.

होलकर में कमाल का है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

वहीं, इंदौर के होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है. होलकर में टीम इंडिया दो बार अब तक टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरी है. उन दोनों ही मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की हैं. आखिरी बार टीम इंडिया साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ इस मैदान पर उतरी थी. वहां टीम इंडिया ने पारी और 130 रनों से जीत दर्ज की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Virat Kohli-Anushka Visit Radha Vatika Ashram: वृंदावन के राधा वाटिका आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग में हुए शामिल; देखें VIDEOS

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद, राधा वाटिका आश्रम के वीडियो हुए वायरल

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट