Ind vs Aus 3rd Test 2020-21: सिडनी टेस्ट से पहले डेविड वॉर्नर ने टी. नटराजन को लेकर कही ये बड़ी बात

आस्ट्रेलिया के सालमी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शनिवार को भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी.नटराजन की तारीफ की है और कहा कि उनके पास अच्छी लाइन-लैंग्थ है. वार्नर ने हालांकि इस बात पर कोई जवाब नहीं दिया कि अगर नटराजन आखिरी के दो टेस्ट मैचों में खेलते हैं तो वह उनका सामना कैसे करेंगे.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

आस्ट्रेलिया के सालमी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शनिवार को भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी.नटराजन की तारीफ की है और कहा कि उनके पास अच्छी लाइन-लैंग्थ है. वार्नर ने हालांकि इस बात पर कोई जवाब नहीं दिया कि अगर नटराजन आखिरी के दो टेस्ट मैचों में खेलते हैं तो वह उनका सामना कैसे करेंगे. नटराजन और वार्नर दोनों आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. वार्नर हैदराबाद के कप्तान हैं. नटराजन ने इस साल आईपीएल पदार्पण किया और 16 मैचों में 16 विकेट लिए थे. इसके बाद वह आस्ट्रेलिया दौरे पर नेट गेंदबाज के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किए गए थे.

चोटों के कारण उन्हें हालांकि टी-20 और वनडे पदार्पण का मौका मिला. उमेश यादव के चोटिल होने के बाद वह टेस्ट टीम में भी शामिल किए गए. वार्नर ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे पता नहीं. मैं उनके रणजी ट्रॉफी के आंकड़े नहीं जानता. मुझे पता है कि उनके पास अच्छी लाइन-लैंग्थ है, लेकिन टेस्ट में लगातार ओवर फेंकना एक अलग बात है. मैं 100 फीसदी आश्वास्त नहीं हूं."

यह भी पढ़ें- ICC Men’s ODI Rankings 2020: लेटेस्ट आईसीसी वनडे रैंकिग में एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर को हुआ फायदा, जसप्रीत बुमराह को हुआ नुकसान

वार्नर ने कहा, "मुझे लगता है कि नटारजन के लिए यह बड़ी बात है. वह यहां अपने पहले बच्चे के जन्म को छोड़कर नेट गेंदबाज के तौर पर टीम में आए थे. उनको बधाई और वह काफी अच्छे गेंदबाज हैं. मुझे यह देखना का मौका मिला और आईपीएल में उनकी कप्तानी करने का मौका मिला. मैं उन्हें बधाई देता हूं. उन्हें जब मौका मिलेगा, हम जानते हैं कि वह काफी सहज हैं और जानते हैं कि उन्हें क्या करना है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड