IND vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड, चार बड़ी उपलब्धियां कर सकते हैं हासिल

बता दें कि विराट कोहली अगर इस वनडे सीरीज में 156 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह वनडे फॉरमेट में 13 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें प्लेयर बन जाएंगे. अब तक केवल ये कारनामा सिर्फ इंडिया के सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के कुमार संगाकारा, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने किया है.

विराट कोहली (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 22 मार्च को खेला जाएगा. तीसरे वनडे में विराट कोहली (Virat Kohli) चार बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कर सकते हैं. इनमें से दो उपलब्धियां तो वह आसानी से हासिल कर लेंगे लेकिन अन्य दो के लिए उन्हें दमदार प्रदर्शन करना होगा. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो वनडे मुकाबले खेले जा चूके हैं. दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले जीते हैं. IND vs AUS 3rd ODI: विराट कोहली के निशाने पर हैं एमएस धोनी का ये बड़ा कीर्तिमान, इस रिकॉर्ड को कर सकते हैं ध्‍वस्‍त

घर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे प्लेयर

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में मात्र 14 रन बनाकर घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के रिकॉर्ड में रिकी पोंटिग को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे. फिलहाल, विराट कोहली भारत में खेले गए वनडे मैचों में 5358 रन बना चुके हैं. रिकी पोंटिंग के ऑस्ट्रेलिया में बनाए गए 5406 रन के रिकॉर्ड को पछाड़ने के काफी करीब हैं. इस लिस्ट में टॉप पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने घरेलू मैदानों पर 6976 रन जमाए हैं.

13000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज

बता दें कि विराट कोहली अगर इस वनडे सीरीज में 156 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह वनडे फॉरमेट में 13 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें प्लेयर बन जाएंगे. अब तक केवल ये कारनामा सिर्फ इंडिया के सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के कुमार संगाकारा, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने किया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

अगर इन तीन मैचों में विराट कोहली दो शतक जड़ देते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (9 शतक) को पीछे छोड़ देंगे. विराट कोहली अब तक ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ 8 शतक जड़ चुके हैं.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

अगर इन तीनों वनडे मुकाबलों में विराट कोहली शतक बना देते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में 49 शतकों के महान रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. विराट अब तक 46 वनडे शतक जमा चुके हैं. हाल ही में उन्होंने वनडे फॉर्मेट में बैक टू बैक शतकें जड़ें हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 1st T20I Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में आज खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी-20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स