Ind vs Aus 3rd ODI 2020: विराट कोहली के बल्ले से वनडे फॉर्मेट में इस साल नहीं निकला एक भी शतक, टूटा 11 सालों का सिलसिला

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा स्थित मनुका ओवल मैदान में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने जहां नाबाद 92 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं रविंद्र जडेजा और कप्तान विराट कोहली ने भी अर्धशतक लगाया.

विराट कोहली (Photo Credits: PTI)

Ind vs Aus 3rd ODI 2020: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच कैनबरा (Canberra) स्थित मनुका ओवल (Manuka Oval) मैदान में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने जहां नाबाद 92 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं रविंद्र जडेजा और कप्तान विराट कोहली ने भी अर्धशतक लगाए. जडेजा ने 50 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 66 और कप्तान विराट कोहली ने 78 गेंद में पांच चौके की मदद से 63 रन बनाए.

बता दें कि जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) की गेंद पर आज आउट होते ही हर साल विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से निकलने वाला वनडे सेंचुरी का सिलसिला भी थम गया है. कोहली के बल्ले से वनडे फॉर्मेट में इस साल एक भी शतक नहीं निकला. कोहली ने टीम इंडिया के लिए वनडे में साल 2008 में डेब्यू किया था. कोहली के बल्ले से इस साल एक भी शतक नहीं निकले, लेकिन इसके बाद उन्होंने देश के लिए इस फॉर्मेट में हर साल लगातार शतक लगाए.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 3rd ODI 2020: विराट कोहली ने रचा इतिहास, 12 हजार रन बनाने वाले भारत के बनें दुसरे खिलाड़ी

गौरतलब हो कि कोहली ने इस साल कुल नौ वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है. कोहली का साल 2020 में वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक स्कोर 89 रन है.

बात करें कोहली के वनडे क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक इस फॉर्मेट में 251 मैच खेलते हुए 242 पारियों में 12040 रन बनाए हैं. वनडे में कोहली के नाम 43 शतक और 60 अर्धशतक दर्ज है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट