IND vs AUS 2nd Test: दिल्ली टेस्ट के लिए टीम इंडिया में हो सकते हैं बड़े बदलाव, इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकता हैं भारत
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से दिल्ली में खेला जाएगा. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के पूरी तरह फिट घोषित होने के बाद दिल्ली टेस्ट मैच में उनकी वापसी प्लेइंग इलेवन में लगभग तय मानी जा रही है, ऐसे में सूर्यकुमार यादव को बाहर किया जा सकता है.
मुंबई: नागपुर टेस्ट (Nagpur Test) में एकतरफा पारी और 132 रनों से जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया (Team India) की नजर अब दिल्ली (Delhi) में खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के दूसरे मुकाबले पर हैं. पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम से 2 खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला था, जिसमें विकेटकीपर केएस भरत (KS Bharat) और मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SuryakumarYadav) का नाम शामिल था. अब दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की वापसी के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय माना जा रहा है.
नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट ना होने की वजह से खेल नहीं सके थे. अब वह दिल्ली टेस्ट के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं और उन्होंने अपनी फिटनेस को भी साबित कर दिया है. दूसरी तरफ टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी अपने बयान से यह साफ कर दिया है कि यदि श्रेयस अय्यर खेलने के लिए उपलब्ध हैं तो वह सीधे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनेंगे. ऐसे में टेस्ट में अपना डेब्यू कर चुके सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर का किया जा सकता है. India vs West Indies Women's T20 World Cup: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दी मात, ऋचा और दीप्ति ने किया कमाल
बता दें कि साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. इस मौके का फायदा श्रेयस अय्यर ने उठाते हुए अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेल दी थी. इसके बाद अभी तक श्रेयस अय्यर ने कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 56.73 के औसत से 624 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक जबकि 5 अर्धशतकीय पारियां लगा चुके हैं.
ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

