IND vs AUS 2nd Test: दूसरे टेस्ट में भी स्पिन गेंदबाजी बनेगी ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए सिरदर्द, यहां सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लिस्ट टॉप में 8 स्पिनर्स शामिल

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू हो रहा है. इस पिच पर भी स्पिन गेंदबाजों को बहुत मदद करती रही है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के स्पिनर्स के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेबस नजर आए थे. ऑस्ट्रेलिया की दोनों पारियों के 20 में से 16 विकेट टीम इंडिया के स्पिनर्स ने ही निकाले थे. पहला टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब इस सीरीज के दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट (Delhi Test) में भी स्पिन गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया का सिरदर्द बनी रहेगी.

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कभी भी स्पिन गेंदबाजों को बढ़िया तरीके से नहीं खेल पाए हैं. नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में भी स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के अलावा अन्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के आगे ज्यादा देर तक खड़े नहीं हो सके थे. अब जब अगला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है तो यहां के आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के लिए और ज्यादा डरावने साबित हो रहे हैं. IND vs AUS 2nd Test: दूसरे टेस्ट में आर अश्विन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, तोड़ सकते हैं अनिल कुंबले का ये खास रिकॉर्ड

बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच हमेशा से स्पिनर्स की ज्यादा मददगार रही है. यहां सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप10 गेंदबाजोंकी लिस्ट में 8 स्पिनर्स हैं. यहां दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं. महज 7 टेस्ट मैच में अनिल कुंबले ने14 पारियों में यहां 58 विकेट चटकाए हैं. टॉप 10 गेंदबाजों की इस लिस्ट में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं. आर अश्विन यहां 4 मैचों की 8 पारियों में 27 और रवींद्र जडेजा 3 मैचों की 6 पारियों में 19 विकेट चटका चुके हैं.

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम में इस कदर स्पिन को मदद मिलती है कि एक बार तो यहां पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट के दौरान अनिल कुंबले ने एक पारी के सभी 10 विकेट झटक लिए थे. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए यहां स्पिन गेंदबाजों से निपटना बहुत बड़ी चुनौती साबित हो सकता है. आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की जोड़ी एक बाद फिर घातक साबित हो सकती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Virat Kohli-Anushka Visit Radha Vatika Ashram: वृंदावन के राधा वाटिका आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग में हुए शामिल; देखें VIDEOS

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद, राधा वाटिका आश्रम के वीडियो हुए वायरल

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट